विज्ञापन
This Article is From Feb 15, 2013

बापू की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का पटना में अनावरण

बापू की दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति का पटना में अनावरण
पटना: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 70 फुट की विश्व की सबसे ऊंची कांस्य प्रतिमा का राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में शुक्रवार को अनावरण किया गया।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 30 फुट के आधार वाली और 40 फुट की ऊंचाई वाली इस प्रतिमा का एक समारोह में अनावरण किया। बिहार के भवन निर्माण विभाग ने इस प्रतिमा का निर्माण कराया है। इससे पहले गांधी जी की अब तक की सबसे ऊंची 16 फुट की प्रतिमा दिल्ली में संसद भवन परिसर में स्थित है।

पटना में कांस्य से बनी इस प्रतिमा का निर्माण रामसुतार फाइन आर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड ने किया है, जो प्रख्यात मूर्तिकार रामसुतार की कंपनी है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा, महात्मा गांधी की इस प्रतिमा का निर्माण विशेष रूप से आने वाली पीढ़ी के लिए कराया गया है, ताकि वह गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेती रहे। चारों ओर जो पट्टिकाएं लगाई गई है, ये गांधी जी के नेतृत्व में आजादी की लड़ाई को उजागर करते हैं। गांधी मैदान में इसे देखने के लिए आने वाले लोगों का लोकशिक्षण होगा।

उन्होंने कहा कि इस प्रतिमा के नीचे लगे पटि्टकाओं में चंपारण सत्याग्रह, भारत छोड़ो आंदोलन (1942) और नमक सत्याग्रह (1930) को प्रकट किया गया है। यह प्रतिमा आजादी की लड़ाई के बारे में बुनियादी बातों से भी अवगत कराएगा। इसकी जानकारियां यहां दी गई है। गांधी जी ने जो बात कही थी, उसे इसमें समाहित किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व शांति के प्रतीक गांधी जी ने कहा था कि मेरा जीवन ही मेरा संदेश है। गांधी संग्रहालय, पटना के सचिव प्रोफेसर रजी अहमद ने बताया कि कुल मिलाकर 10 करोड की लागत प्रतिमा और उसके आधार के निर्माण पर आई है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
महात्मा गांधी, महात्मा गांधी की प्रतिमा, बापू, पटना, गांधी मैदान, Mahatma Gandhi, Mahatma Gandhi Statue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com