विज्ञापन
This Article is From May 02, 2012

लोकपाल से जेलें ही भरेंगी : कलाम

रांची: पूर्व राष्ट्रपति डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा है कि लोकपाल के बनने से सिर्फ जेलें ही भरेंगी। उन्होंने बच्चों को नसीहत देते हुए कहा कि वह अपने माता−पिता को भ्रष्टाचार करने से रोकें और घर को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं।

रांची में स्कूली बच्चों से बातचीत कर रहे कलाम ने कहा कि अगर लोकपाल किसी को दोषी पाएगा तो उसे जेल में ही डालेगा। इससे तो जेलें ही भरेंगी लेकिन हम चाहते हैं कि कोई जेल नहीं जाए क्योंकि हम अच्छे इंसान बनना चाहते हैं। उन्होंने बच्चों को शपथ लेने को कहा कि वह अपने घर में कोई भ्रष्टाचार नहीं होने देंगे। पूर्व राष्ट्रपति ने बच्चों को नसीहत दी कि अगर कोई उन्हें लालच देकर गलत काम कराता है तो वह इनकार कर दें। अगर ऐसा हुआ तो भ्रष्टाचार का जल्द ही सफाया हो जाएगा। कलाम ने कहा कि इंसानों के अच्छे आचरण से जेलों को भरने से रोका जा सकता है।

लोकपाल पर पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के बयान पर अन्ना हजारे ने कहा कि उन्होंने जो कहा वह सही है। लोकपाल से पूरा भ्रष्टाचार खत्म नहीं होगा लेकिन यह फर्स्ट एड है। इससे गरीब आदमी को जरूरी मदद मिलेगी इसलिए लोकपाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि पूरा भ्रष्टाचार खत्म करने कि लिए जरूरी है कि हर परिवार भ्रष्टाचार मुक्त हो।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
APJ Abdul Kalam, Kalam On Lokpal, एपीजे अब्दुल कलाम, लोकपाल पर कलाम