कुत्ते बहुत समझदार होते हैं और इसी वजह से वो बहुत जल्दी ही इंसानों के साथ घुल मिल जाते हैं. बच्चों के साथ तो वो बिलकुल बच्चे बन जाते हैं और उनके गहरे दोस्त भी. बच्चे भी कुत्तों के साथ बहुत प्यार से रहते हैं और खेलते हैं. इतना ही नहीं, जब सुरक्षा की बात आती है तो कुत्ते वहां भी बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं. कुछ ऐसा ही देखने को मिला इंटरनेट पर वायरल हो रहे इस वीडियो में, जिसमें एक छोटी बच्ची और कुछ आवारा कुत्तों की दोस्ती दिखाई देती है.
वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि गांव में एक स्कूल बस आकर रुकती है, जिसमें से एक छोटी बच्ची उतरती है. जैसे ही बच्ची उतरती है, कुछ आवारा कुत्ते तेजी से भागते हुए उसकी ओर जाते हैं और फिर उसके साथ घर की ओर चल पड़ते हैं. ये वीडियो देखकर पता चलता है कि बच्चे जानवरों से कितना प्यार करते हैं और बदले में जानवर भी प्यार और सुरक्षा देते हैं. जब बच्ची कुत्तों के साथ चल रही होती है, तो ऐसा लगता है जैसे उसे z+ सिक्योरिटी मिली हो.
-
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
देखें Video:
बिटिया रानी के जबर्दस्त सिक्योरिटी गार्ड – 😍 pic.twitter.com/P5DYKWyigC
— काजल कुशवाहा (@_KajalKushwaha) July 6, 2025
शुरुआत में लोगों को लगता है कि एकसाथ इतने कुत्ते उसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, लेकिन वीडियो में साफ दिखता है कि कुत्ते उसके दोस्त हैं और उसकी रक्षा कर रहे हैं. इंटरनेट पर यह प्यारा वीडियो खूब वायरल हो रहा है. वीडियो को एक्स पर @_KajalKushwaha नाम की यूजर ने शेयर किया है. वीडियो को अबतक 4 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है और 17 हज़ार से ज्यादा लोग अबतक इसे देख चुके हैं. वीडियो पर लोग ढेरों रिएक्शन भी दे रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- वीडियो तो अच्छा है लेकिन ड्राइवर बच्ची को ऐसे ही छोड़कर चला गया अगर यह कुत्ते छोटे बच्चों को काट ही लेते तब क्या होता. दूसरे यूजर ने लिखा- जानवर हैं कब बदल जाएं कोई भरोसा नहीं है, सावधान रहें , किसी दिन काट ना लें. तीसरे यूजर ने लिखा- हमें जानवरों से विशेष सावधानी की जरूरत है. चौथे ने लिखा- इससे ज्यादा वफादार कोई सिक्योरिटी नहीं हो सकती.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं