विज्ञापन
This Article is From May 16, 2018

VIDEO: चलती ट्रेन में फिसला बच्ची का पैर, जवान ने कुछ इस तरह बचाई जान

महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स के जवान ने एक बच्ची की जान बचाई. शुक्रवार की शाम को ये घटना घटी. मुंबई की महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से एक बच्ची फिसल गई.

VIDEO: चलती ट्रेन में फिसला बच्ची का पैर, जवान ने कुछ इस तरह बचाई जान
महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स के जवान ने एक बच्ची की जान बचाई.
महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स के जवान ने एक बच्ची की जान बचाई. शुक्रवार की शाम को ये घटना घटी. मुंबई की महालक्ष्मी रेलवे स्टेशन में चलती ट्रेन से एक बच्ची फिसल गई. जिसके बाद जवान ने बच्ची की जान बचाई. Free Press Journal के मुताबिक, लड़की ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रही थी. ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच काफी स्पेस था. वहीं पर बच्ची का पैर फिसला और नीचे गिर गई. 

केरल सरकार का कर्नाटक विधायकों को अनूठा न्यौता, हमारे 'सुरक्षित' रिसार्ट में तरो-ताजा हों

कुछ सेकंड फिसलने के बाद वो ट्रेन के नीचे की तरफ आने लगी. उसी वक्त जवान आया और उसे बचा लिया. अगर जरा सी भी देर होती तो बड़ा हादसा हो सकता था. CCTV फुटेज काफी वायरल हो रहा है. ट्विटर पर रेल मंत्री पियूष गोयल ने वीडियो शेयर करते हुए जवान की तारीफ की. उन्होंने कहा- इस साहसिक कार्य को देखकर काफी अच्छा लगा. हमें महाराष्ट्र सेक्यूरिटी फोर्स पर गर्व है. 

4 विषयों में फेल होने के बाद निकाला पिता ने बेटे का जुलूस, आतिशबाजी कर बांटी मिठाई, जानें क्यों

इस वीडियो को 16 हजार लोग लाइक कर चुके हैं. कई लोगों ने जवान की तारीफ भी की. Mumbai Mirror रिपोर्ट के मुताबिक, सचिन पोल नाम के जवान और बच्ची को हल्की चोटें आईं. स्टेशन के मेडिकल रूम में उनको इलाज किया गया. जिसके बाद उन्हें छुट्टी दे दी. 

मिलिए दुनिया की सबसे 'जवान' दादी मां से, जानें क्या है उनकी थमती उम्र का राज

देखें वीडियो-
   
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai, Maharashtra Security Force, Piyush Goyal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com