भारत और ऑस्ट्रेलिया (India Vs Australia) के बीच दूसरे (2nd odi) वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 298 रन बनाए. शॉन मार्श (Shaun Marsh) ने 131 रन की शानदार पारी खेली. भुवी (Bhuvneshwar Kumar) ने 4 और शमी (Mohammed Shami) ने 3 विकेट लिए. इस मैच में सबसे ज्यादा रन मोहम्मद शिराज (Mohammed Siraj) ने लुटाए. 10 ओवर में उन्होंने 76 रन दिए. मोहम्मद सिराज ने वनडे में डेब्यू किया है. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे खेलते हुए सबसे ज्यादा रन लुटाए हैं. भारत की तरफ से खेलते हुए वो ऐसे डेब्यू खिलाड़ी हैं जिन्होंने वनडे में सबसे ज्यादा रन लुटाए. मैच में सबसे खास था एमएस धोनी (MS Dhoni) की स्टम्पिंग. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसी के साथ उन्होंने एक कारनामा भी कर दिखाया है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
एमएस धोनी (MS Dhoni) ने रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर सबसे ज्यादा वनडे में स्टम्पिंग्स की हैं. रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) की गेंद पर उन्होंने 18 बार स्टम्पिंग कीं. पहले नंबर पर हरभजन सिंह हैं. भज्जी की गेंद पर उन्होंने 19 स्टम्पिंग की हैं. एक स्टम्पिंग करके वो पहले स्थान पर पहुंच जाएंगे.
Ind vs Aus 2nd ODI LIVE: विराट खेल रहे जोरदार पारी, टीम इंडिया 200 रन के पार
पीटर हैंड्सकॉम्ब शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे. जडेजा की गेंद को पीटर समझ नहीं पाए और बीट हो गए. बॉल सीधे धोनी (MS Dhoni) के पास आई और उन्होंने बड़ी ही चालाकी से पीटर को स्टम्पिंग कर दिया. जिसका वीडियो काफी वायरल हो रहा है.
IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने किया ऐसा रन आउट, गिरते-पड़ते भी नहीं पहुंच पाया बल्लेबाज, देखें VIDEO
एडिलेड मैदान पर ऑस्ट्रेलिया के कप्तान एरॉन फिंच ने टॉस जीता और पहले बैटिंग का निर्णय लिया. फिंच (6) का खराब फॉर्म इस मैच में भी जारी रहा लेकिन मार्श ने वनडे करियर का अपना सातवां शतक बनाते हुए ऑस्ट्रेलिया को 300 रन के बेहद करीब पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. मैच में भारतीय टीम के सामने जीत के लिए 299 रन का मुश्किल लक्ष्य है. भारत ने इस मैच में खलील अहमद की जगह मोहम्मद सिराज को टीम में स्थान दिया था लेकिन डेब्यू मैच में वे भी बेहद महंगे रहे. तीन वनडे की सीरीज में भारतीय टीम इस समय 0-1 से पीछे है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं