Sridhar Vembu Gen Z Employee Story: आजकल ऑफिस की चर्चाओं में जेन जी यानी नई जनरेशन के यूथ को लेकर अक्सर ये कहा जाता है कि, वे काम को लेकर सीरियस नहीं होते, लेकिन इस पर सॉफ्टवेयर कंपनी जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू का मानना एकदम अलग है. हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी 19 साल की यंग एंप्लॉय का ऐसा किस्सा शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर सबका दिल जीत लिया. श्रीधर वेम्बू ने कहा कि, 'उम्र के हिसाब से किसी पूरी जनरेशन को एक ही तराजू में तोलना सही नहीं है, क्योंकि हर इंसान की कंडीशन अलग होती हैं.'
मां-बाप का कर्ज और छोटे भाई-बहनों की जिम्मेदारी (Inspiring Story Of A 19 Year Old Employee)
जोहो के फाउंडर श्रीधर वेम्बू से बातचीत के दौरान 19 साल की लड़की ने बताया कि, वो दिन-रात मेहनत सिर्फ इसीलिए करती है ताकि उसके माता-पिता अपना कर्जा उतार सकें. यही नहीं वो अपने छोटे भाई-बहनों की पढ़ाई का खर्चा भी खुद उठाना चाहती है. पैसे बताने के लिए वो सस्ते कपड़े खरीदती है और जूते या चप्पल टूट जाने पर नया लेने के बजाए उन्हें सिलकर पहनती है, ताकि पाई-पाई बचा सके. ये बात सुनकर श्रीधर ने एंप्लॉय से कहा कि, 'वो उसके माता-पिता से मिलना चाहते हैं और उन्हें ये बताना चाहते हैं कि उन्हें अपनी बेटी पर कितना गर्व होना चाहिए.'
I come across a large number of people of various age groups, and I don't find categorizing generations based on age all that meaningful.
— Sridhar Vembu (@svembu) August 3, 2026
A 19 year old employee told me last week that she works hard to earn money so that her parents can repay their loans and support her younger…
सोशल मीडिया पर वायरल हुई पोस्ट (Sridhar Vembu Post Viral On Social Media)
श्रीधर वेम्बू की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसे लोग खूब पसंद और शेयर कर रहे हैं. उन्होंने ये भी बताया कि, कंपनी के कुछ यंग कर्मचारियों ने फिजूलखर्ची से बचने के लिए बेहद सिंपल तरीके से शादियां कीं, जो आज के समय में लोगों को सीख दे रहे हैं. श्रीधर वेम्बू की इस पोस्ट पर यूजर्स भर-भर के कमेंट्स करते हुए अपना एक्सपीरियंस शेयर कर रहे हैं. वहीं कई लोगों ने लड़की के जज्बे को सलाम किया.
ये भी पढ़ें:-42 सालों तक बंद कमरे में टीवी के सामने ही बैठी रही महिला, जब दरवाजा खुला तो मंजर देख कांप उठे लोग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं