विज्ञापन
This Article is From Jul 23, 2020

चाय बेचने वाले को बैंक ने बना दिया 50 करोड़ रुपये का डिफॉल्टर, बोले- 'मैंने तो लोन लिया ही नहीं...'

हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में ऐसा मामला सामने आया, जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चाय बेचने (Tea Seller) वाले को बैंक ने 50 करोड़ रुपये का डिफॉल्टर बना दिया.

चाय बेचने वाले को बैंक ने बना दिया 50 करोड़ रुपये का डिफॉल्टर, बोले- 'मैंने तो लोन लिया ही नहीं...'
चाय बेचने वाले को बैंक ने बना दिया 50 करोड़ का कर्जदार, बोले- 'मैंने तो लोन लिया ही नहीं...'

हरियाणा (Haryana) के कुरुक्षेत्र (Kurukshetra) में ऐसा मामला सामने आया, जिसको सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. चाय बेचने (Tea Seller) वाले को बैंक ने 50 करोड़ रुपये का डिफॉल्टर बना दिया. लेकिन चाय बेचने वाले राजकुमार का कहना है कि उसने कभी लोन नहीं लिया है, फिर भी उसे 50 करोड़ का कर्जदार बना दिया है. 

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए राजकुमार ने कहा, 'मैंने लोन के लिए अप्लाई किया था क्योंकि मेरी वित्तीय स्थिति कोविड के कारण खस्ता हालत में है. बैंक ने यह कहते हुए इसे नामंजूर कर दिया कि मेरे पास पहले से ही 50 करोड़ रुपये का कर्ज है, पता नहीं यह कैसे संभव है.'

राजकुमार कुरुक्षेत्र में चाय की दुकान लगाते हैं. उन्होंने बताया कि, इसी कमाई से वह परिवार को पालते हैं. कोरोना महामारी के कारण उनका धंधा चोपट हो गया था, जिसके कारण उनको बैंक से लोन लेने की जरूरत पड़ी. लेकिन बैंक ने डिफॉल्टर बनाकर उनकी एप्लीकेशन को रिजेक्ट कर दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Haryana, Kurukshetra, Tea Seller, Bank, Rs 50 Crores
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com