बचपन में ज्यादातर माता-पिता अपने बच्चों को यही सिखाते हैं कि जितना हमारे पास है, उसी में खुश रहना चाहिए क्योंकि बहुत से लोगों के पास तो शायद वो भी नहीं होता. जिस लाइफ से हम परेशान रहते हैं या जो लाइफ हमें बोरिंग लगती है, वह किसी और के लिए ड्रीम लाइफ भी हो सकती है. हम में से ज्यादातर लोग ऐसे हैं, जो दिनभर की थकान और काम के बाद जब घर लौटते हैं तो उनके लिए खाना बना होता है, फ्रिज में ताज़े फल रखे होते हैं और गर्मी में एसी की ठंडी हवा भी मिलती है. लेकिन, बहुत से लोगों की लाइफ ऐसी भी है जिन्हें ये रोजमर्रा की चीजें भी नसीब नहीं होतीं और जो थोड़ा बहुत मिल भी जाता है उसके लिए उन्हें काफी स्ट्रगल करना पड़ता है.
इंटरनेट पर एक ऐसा ही एक इमोशनल वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसे देख किसी की भी रूह हिल जाएगी. वीडियो में दिखाया गया है कि एक शख्स अपने बच्चे के साथ सड़क किनारे बैठा है. उसके चेहरे पर निराशा साफ झलक रही है. जैसे वह किसी के आने का इंतज़ार कर रहा हो. अचानक वह उठ खड़ा होता है और अगले ही पल जो होता है वह देख किसी की भी आंखों में आंसू आ जाएंगे.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
आप देखेंगे कि वह शख्स सड़क पर गिरीं हुईं सब्जियां उठाने लगता है, जो कुछ देर पहले ही एक सब्जी वाला फेंक कर गया होता है. जिसे देख ऐसा लग रहा है कि वह शख्स अपने बेटे के साथ इसी सब्जी वाले का इंतज़ार कर रहा था. और वह हर रोज़ इसी उम्मीद में वहां बैठता होगा कि कब कोई ठेले वाला आए और अपनी खराब सब्जियां वहां फेंक कर जाए, ताकि वह उनमें से जो ठीक-ठाक हो, उन्हें घर ले जाकर अपने परिवार के साथ खा सके.
देखें Video:
पिता और बेटे को इस हाल में देखकर हमें एहसास होता है कि हम कितने खुशनसीब हैं कि कम से कम हमारे पास दो वक्त का अच्छा खाना तो है. आप देखेंगे कि वह शख्स उन फेंकी हुई सब्जियों को एक बोरी में डालकर अपनी साइकिल पर रखता है और घर की ओर चल पड़ता है. आत्मा को झकझोर कर रख देने वाला ये वीडियो इंस्टाग्राम पर @frames_n_fork नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. इस वीडियो को अबतक 60 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. लोग वीडियो पर ढेरों इमोशनल कमेंट कर रहे हैं.
एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को देखने के बाद मेरी आत्मा हिल गई - एक पिता और उसका छोटा सा बेटा चुपचाप इंतजार कर रहे थे, सिर्फ एक विक्रेता द्वारा फेंके गए बचे हुए फलों को उठाने के लिए... सिर्फ जीवित रहने के लिए. दूसरे यूजर ने लिखा- मैं जानना चाहता हूं, आपने पिता और बेटे की मदद कैसे की? तीसरे यूजर ने लिखा- केवल इस तरह की रीलें ही मुझे याद दिलाती हैं कि मैं कितना भाग्यशाली हूं. चौथे यूजर ने लिखा- मैं कामना करता हूं कि भगवान मुझे इतना अमीर बना दें कि मैं हर जरूरतमंद की मदद कर सकूं.
ये भी पढ़ें: कनाडा के तट पर दिखा रहस्यमयी ब्लैक आइसबर्ग, वायरल तस्वीर देख दंग रह गए लोग, बोले- ये तो कोई अजूबा है
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं