Viral Video: पूरी दुनिया में 08 नवंबर को दीपावली का त्योहार बड़े ही उत्साह और खुशियों से मनाया गया है. अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन और UAE समेत कई देशों से दिवाली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं. सिटी ऑफ गोल्ड के रूप में मशहूर दुबई में इस बार दिवाली पर कुछ अलग ही तस्वीर देखने को मिली हैं. जहां लोगों ने दीपावली के दिन घरों में फूलों से रंगोली बनाई. कुछ लोगों ने रंगोली बनाने के लिए चावल को अलग-अलग रंग देकर इस्तेमाल किया, लेकिन दुबई में दिवाली पर एकदम खास और सबसे अलग तरह की रंगोली देखने को मिली है.
रंगोली बनाने में लगे 16 घंटे
दुबई की एक ज्वेलवरी कंपनी ने दिवाली पर सोने और हीरे के आभूषणों से रंगोली बनाई गई है. सोने-हीरे से बनी रंगोली काफी खास रही है, क्योंकि इसे बनाने में करीब 16 घंटे तक 10 लोगों ने कड़ी मेहनत की. पूरी तरह से सोने के जेवरात से बनाई गई रंगोली का वीडियो सामने आया है.
अनोखी रंगोली का इंस्टाग्राम पर Gulf Buzz (gulfbuzz) पेज से वीडियो पोस्ट किया गया है, जिसमें बताया कि यह दुबई की पहली रंगोली है, जो पूरी तरह से सोने से बनी है. इस रंगोली को दुबई की मशहूर ज्वेलरी व वाच कंपनी दमास ने सिटी सेंटर देइरा में बनाया है.
तमन्ना भाटिया ने रंगोली का किया अनावरण
इस 'गोल्डन रंगोली' को हार, चूड़ियों और पेंडेंट का इस्तेमाल करके बहुत ही बारीकी से तैयार किया गया है. इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा गया कि दुबई में इस बार दिवाली का जश्न कुछ अलग ही अंदाज़ में मनाया जा रहा है. 'दमास' (Damas) ने 'सिटी सेंटर देइरा' में एक शानदार 'गोल्डन रंगोली' पेश की है. खास बात है कि इस अनोखी रंगोली का बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया ने अनावरण किया है.
गोल्डेन रंगोली में कुल 6.5 किलो सोने का इस्तेमाल
गोल्डेन रंगोली को बनाने में 6.5 किलो सोने और डायमंड ज्वेलरी का इस्तेमाल किया है. रंगोली का साइजर 2x2 मीटर है, जिसमें 213 अलग-अलग आभूषणों (जैसे हार, चूड़ियां, झुमके और अंगूठियां) को जोड़कर एक बेहद खूबसूरत पारंपरिक डिज़ाइन में तैयार की गई है.
इसे बनाने में 10 लोगों को 16 घंटे की कड़ी मेहनत करनी पड़ी. इंस्टाग्राम पोस्ट के अनुसार, यह अनोखी गोल्डेन रंगोली की कलाकृति भारतीय परंपराओं की सुंदरता, दिवाली की भावना और 'दमास' की बेहतरीन ज्वेलरी कारीगरी का एक शानदार संगम है.
यह भी पढे़ं-
दुनिया का सबसे बड़ा झुमका, जिसे 55 कारीगरों ने मिलकर 5840 घंटे में बनाया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं