विज्ञापन
This Article is From Jun 22, 2018

'चाय पी लो आंटी' ने अब लगाए शाहरुख खान की फिल्‍म के गाने पर ठुमके, वीडियो Viral

'चाय पी लो आंटी' यानी कि सोमवती महावर ने इस नए वीडियो में फिल्‍म 'दिल वाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' के गाने 'ज़रा सा झूम लूं मैं...' में ठुमके लगाए हैं. 

'चाय पी लो आंटी' ने अब लगाए शाहरुख खान की फिल्‍म के गाने पर ठुमके, वीडियो Viral
'चाय पी लो आंटी' का डांस वीडियो वायरल हो रहा है
  • 'चाय पी लो आंटी' का एक और वीडियो वायरल हो रहा है
  • इस बार वो वीडियो में डांस कर रही हैं
  • महिला 'ज़रा सा झूम लूं...' गाने में डांस कर रही हैं
नई द‍िल्‍ली: 'चाय पी लो आंटी' यानी कि सोमवती महावर अपने अजीबो-गरीब वीडियो की बदौलत रातों रात इंटरनेट सेंशन बन गईं. कभी वो लोगों से बेहद मासूमियत से चाय पीने की गुजारिश करती हैं तो कभी ब्रेड-मक्खन या पनीर खाने के लिए कहती हैं. चाय पी लो आंटी के वीडियो का असर इतना हुआ कि मुंबई पुलिस ने उन्‍हीं के अंदाज में लोगों को हेलमेट पहनने की नसीहत दी. बहरहाल, अब इस महिला का एक और वीडियो सामने आया है. लेकिन इस बार वो चाय पीने के लिए नहीं कह रही हैं बल्‍कि डांस कर रही हैं. 

'हेलो फ्रेंड्स चाय पी लो' वाली आंटी का मुंबई पुलिस ने लिया सहारा, दिया ये मैसेज

इस नए वीडियो में सोमवती महावर ने फिल्‍म 'दिल वाले दुल्‍हनिया ले जाएंगे' के गाने 'ज़रा सा झूम लूं मैं...' में ठुमके लगाए हैं. 

इस वीडियो में आप 'चाय पी लो आंटी' को झूमते हुए देख सकते हैं

हनी सिंह के गाने पर आंटी ने किया जबरदस्‍त डांस, 'पार्टी ऑल नाइट...' पर लगाए जोरदार ठुमके

 

माधुरी दीक्षित के सामने अंकल ने किया ऐसा डांस, इनके आगे डब्बू डांसर भी फेल इस बार वीडियो की क्‍वालिटी और लाइट पहले से बेहतर है. हर बार की तरह उनका यह वीडियो भी 14 सेकेंड से ज्‍यादा का नहीं है. साफ है कि 'चाय पी लो आंटी' यानी कि सोमवती महावर इतने भर से रुकने वाली नहीं हैं. आने वाले दिनों में लोगों को उनके और भी वीड‍ियो देखने को मिल सकते हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chai Pi Lo Aunty, Somwati Mahawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com