Dulhan Dance On Saiyan Superstar Song: शादी का दिन हमेशा हर किसी के लिए बेहद खास होता है और अगर दुल्हन धमाकेदार एंट्री लेते हुए अपनी परफॉर्मेंस से सबका ध्यान खींच ले तो वो पल और भी यादगार बन जाता है. हाल ही में एक वायरल वीडियो ने शादी के इस खास मौके को और भी खास बना दिया. इस वीडियो में दुल्हन अपनी शादी की एंट्री के दौरान 'सैयां सुपरस्टार' गाने पर जबरदस्त डांस करती नजर आती है. दुल्हन के डांस को देखकर यह साफ झलकता है कि वह अपनी शादी को पूरी तरह से एन्जॉय करने के मूड में है और सचमुच वह हर पल का पूरा मजा ले रही है.
गजब:- पंजाबी मुंडे ने अपनी विदेशी दुल्हन संग स्टेज पर किया ऐसा डांस, लूट ली महफिल
दुल्हन ने किया 'सैयां सुपरस्टार' पर डांस (bride dance video)
वायरल हो रहे इस वीडियो में दुल्हन स्टेज पर एंट्री लेते वक्त जबरदस्त डांस करती नजर आती है. वीडियो में दुल्हन की इस धुआंधार परफॉर्मेंस को लोग देखते ही रह जाते हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन जब स्टेज पर एंट्री करती है, तो उसके आसपास कुछ महिलाएं भी खड़ी होती हैं, जो उसे कंपनी दे रही होती हैं, लेकिन तभी दुल्हन खुद बिंदास होकर 'सैयां सुपरस्टार' गाने पर डांस करने लग जाती है और उसकी परफॉर्मेंस शादी के माहौल में एक अलग ही हलचल मचा देती है. इस दौरान दुल्हन का जोश, डांस मूव्स और चेहरे पर खिली हुई मुस्कान हर किसी का ध्यान खींच लेते है.
-
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
एफिल टावर में विवाद का पूरा सच, BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने NDTV को बताया -
NDTV World Summit 2026 | दुनिया में सबसे ज्यादा कहां होती है UBER बुकिंग, डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
NDTV World Summit | खामेनेई, मिनाब स्कूल पर हमले, भारत से दोस्ती पर क्या-क्या बोले ईरानी राजनयिक -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी
गजब:- शादी की ऐसी खुशी की बीच बाज़ार में झूम-झूमकर नाचने लगी दुल्हन
यहां देखें वीडियो
गजब:- दूल्हे के साथ जमकर नाची दुल्हन, एनर्जेटिक डांस देख लोगों ने कहा- इसको रोको नहीं तो...
सनी लियोनी के गाने पर दुल्हन ने किया डांस (Bride Wedding Dance Performance)
दुल्हन का यह बिंदास अंदाज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. कुछ लोग उसकी परफॉर्मेंस की तारीफ कर रहे हैं, जबकि कुछ खूब मौज ले रहे हैं. इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को @Kohled_Eyes_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा गया है, 'मौत आ जाए पर ऐसा कॉन्फिडेंस नहीं आए.' वीडियो देख चुके एक यूजर ने लिखा, इतना हाई लेवल का कॉन्फिडेंस किसी दुल्हन में नहीं दिखा. दूसरे यूजर ने लिखा, सबके पास कहां इतना कॉन्फिडेंस होता है. तीसरे यूजर ने लिखा, बाबा रे, ये देखने में कितना बकवास लग रहा है.
ये भी देखें:- पैराग्लाइडर ने पॉलिथीन के सहारे किया हैरतअंगेज कारनामा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं