शादी का दिन हर लड़की के लिए बहुत ही स्पेशल होता है. हर कोई अपने वेडिंग डे को पूरी तरह एन्जॉय करना चाहता है, इसीलिए वेडिंग लहंगा, मेकअप से लेकर दुल्हन की एंट्री और वरमाला तक हर एक मोमेंट को स्पेशल बनाने के लिए पूरी प्लानिंग काफी पहले कर ली जाती है. नाच-गाना के बिना कोई भी सेलिब्रेशन अधूरा लगता है. खासतौर पर ब्याह-शादी में असली मजा नाच-गाने से ही आता है. फैमिली और रिश्तेदार के अलावा वेडिंग ड्रेस में सजे दूल्हा-दुल्हन का डांस भी आजकल काफी ट्रेंड में है. डांस के ऐसे कई वीडियोज इंटरनेट के जरिए हमारे सामने आते रहते हैं. हालांकि, कई बार दूल्हा या दुल्हन के अटपटे डांस की वजह से फनी डांस वीडियोज काफी वायरल होते हैं और मीम्स बनने लगते हैं. ऐसा ही एक वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दुल्हन के एनर्जेटिक और अटपटे डांस को देखकर यूजर अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं.
दुल्हन का ओवर-एनर्जेटिक डांस
हैवी ज्वेलरी और शादी के भारी-भड़कम लाल जोड़े में सजी-धजी दुल्हन पूरे जोश के साथ वीडियो में डांस करती दिखाई दे रही है. दुल्हन की एनर्जी को मैच करते हुए दूल्हा भी उसके साथ झूमता हुआ नजर आ रहा है. वीडियो के साथ हलचल फिल्म का गाना 'मैं तेरे मन की मैना होती तू मेरे मन का तोता...' सुनाई दे रहा है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वीडियो को अब तक 25 लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं. वहीं करीब 2.5 हजार लोगों ने वीडियो को लाइक किया है.
-
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान? -
दिल्ली एयरपोर्ट से होती है दुनिया में सबसे ज्यादा Uber बुकिंग, NDTV ग्लोबल समिट में डोमिनिक टेलर ने खोले राज -
Gen-Z को कैसे समझाएं? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी ने बताया तरीका -
NDTV World Summit: हिंदू धर्म को क्यों किया जाता है टारगेट? BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी का जवाब -
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ ने कही ये बात -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी
यहां देखें वीडियो
लोगों ने कहा - 36 के 36 गुण मिले
दूल्हा-दुल्हन के इस फनी डांस वीडियो को देखकर लोगों का जबरदस्त एंटरटेनमेंट हो रहा है. वीडियो देख यूजर्स अपनी हंसी नहीं रोक पा रहे हैं. कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में रोमांचक प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने दुल्हन के अटपटे डांस पर कमेंट करते हुए लिखा, "इसको रोको नहीं तो उड़ जाएगी." दूसरे यूजर्स ने दूल्हे के डांस को दुल्हन जितना ही फनी बताते हुए लिखा, "36 के 36 गुण मिल रहे हैं." एक अन्य यूजर ने लिखा, "मुझे तो देख कर हॉर्ट अटैक हुआ."
ये Video भी देखें:
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं