विज्ञापन

Video: अचानक आसमान से नीचे आया और हाईवे पर जा रहे ट्रक से टकराया विमान, फिर जो हुआ, वो चमत्कार ही है!

अमेरिका के न्यू जर्सी में एक चौंकाने वाला हादसा हुआ, जब लैंडिंग कर रहा Boeing 767 विमान हाईवे पर चल रहे बेकरी ट्रक से टकरा गया. हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हुआ, लेकिन उसकी जान बच गई. घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

Video: अचानक आसमान से नीचे आया और हाईवे पर जा रहे ट्रक से टकराया विमान, फिर जो हुआ, वो चमत्कार ही है!
अचानक आसमान से नीचे आया विमान और ट्रक से टकराया

Boeing 767 Plane Hits Truck: अमेरिका से एक बेहद चौंकाने वाला हादसा सामने आया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. न्यू जर्सी के बिजी हाईवे पर एक लो-फ्लाइंग Boeing 767 विमान अचानक एक बेकरी ट्रक से टकरा गया. हादसा इतना खतरनाक था कि विमान के लैंडिंग गियर का टायर ट्रक की विंडशील्ड तोड़ते हुए अंदर जा घुसा. इसके बावजूद ड्राइवर की जान बच गई, जिसे लोग किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं.

हाईवे पर हुआ खौफनाक हादसा

CBS News की रिपोर्ट के मुताबिक, वॉरेन बोर्डली जूनियर नाम के ड्राइवर अपनी बेकरी डिलीवरी ट्रक लेकर न्यू जर्सी टर्नपाइक पर जा रहे थे. वह पिछले सात सालों से हफ्ते में पांच दिन इसी रास्ते पर ड्राइव करते थे. इसी दौरान नेवार्क लिबर्टी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा पर लैंड करने आ रहा यूनाइटेड एयरलाइन्स का Boeing 767 विमान बेहद नीचे उड़ रहा था. तभी विमान का हिस्सा ट्रक से टकरा गया. हादसे में विमान के लैंडिंग गियर का एक टायर ट्रक की खिड़की और विंडशील्ड को चीरते हुए अंदर घुस गया. कांच के टुकड़े पूरे केबिन में फैल गए, जिससे ड्राइवर के हाथ और बांह में चोटें आईं.

देखें Video:

हादसे के बाद सदमे में था ड्राइवर

भयानक टक्कर के बावजूद वॉरेन बोर्डली जूनियर जिंदा बच गए. हादसे के तुरंत बाद उन्होंने अपने पिता को फोन किया. उनके पिता वॉरेन बोर्डली सीनियर, जो बाल्टीमोर बॉक्सिंग हॉल ऑफ फेम में शामिल रह चुके हैं, उन्होंने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह सदमे में था. उन्होंने कहा, उसने मुझे फोन करके कहा कि एक प्लेन ने उसे टक्कर मार दी. मुझे खुद विश्वास नहीं हुआ.

ऐसी घटना के लिए कोई तैयार नहीं होता

वॉरेन बोर्डली सीनियर ने बताया, कि उनके बेटे को सिर और शरीर के अंदरूनी हिस्सों में भी चोटें आई हैं. हालांकि फिलहाल वह घर पर आराम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, हम खुशकिस्मत हैं कि वह जिंदा है. शारीरिक चोटें शायद समय के साथ ठीक हो जाएंगी, लेकिन मानसिक सदमा लंबे समय तक रहेगा. उन्होंने आगे कहा, दुनिया में कोई भी इस बात के लिए तैयार नहीं होता कि अचानक आसमान से प्लेन आकर ट्रक से टकरा जाए.

जांच में जुटी एजेंसियां

इस हादसे के बाद National Transportation Safety Board (NTSB) ने औपचारिक जांच शुरू कर दी है. जांच में फ्लाइट ऑपरेशन, मौसम, एयर ट्रैफिक कंट्रोल और क्रू मैनेजमेंट जैसे पहलुओं की पड़ताल की जाएगी. यूनाइटेड एयरलाइन्स ने बताया कि विमान सुरक्षित तरीके से एयरपोर्ट पर उतर गया था और किसी यात्री या क्रू मेंबर को चोट नहीं आई. वहीं, हादसे के बाद वॉरेन बोर्डली जूनियर ने फैसला किया है कि अब वह दोबारा ट्रक ड्राइविंग नहीं करेंगे.

यह भी पढ़ें: मेजर ऋषभ सिंह कौन हैं? जिन्हें कहा जाता है राष्ट्रपति की परछाईं, लोग जितनी बार Video देखते हैं उतनी बार करते हैं तारीफ

जिस घर में मारा गया था ओसामा, वहां से मिली ईंट की तस्वीर वायरल, CIA ने 15 साल बाद खोले कई बड़े राज

30 साल दिल्ली में रहकर हैदराबाद शिफ्ट हुआ शख्स, बोला- अब पत्नी के बाहर जाने पर डर नहीं लगता… वायरल Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com