विज्ञापन
This Article is From Jun 08, 2012

ये कैसा फौजी, नाबालिग से बलात्कार, छत से फेंका, फिर गोली मारी

ये कैसा फौजी, नाबालिग से बलात्कार, छत से फेंका, फिर गोली मारी
गाजियाबाद: रामाबाई नगर के सट्टी थानाक्षेत्र के जहांगीरपुर में सेना के एक जवान ने कल अपने पड़ोसी की नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया और उसे छत से नीचे फेंक दिया।

सुबह होश में आई लड़की ने अपने परिजन को घटना की जानकारी दी। फौजी को जब इस बात का एहसास हुआ कि लड़की ने उसकी करतूत के बारे में सबको बता दिया है तो उसने 14 वर्षीय लड़की के घर में घुसकर उसे गोली मार दी। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी और पुलिस ने भागने का प्रयास कर रहे फौजी को गांव के बाहर से हिरासत में ले लिया। किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया है।

थानाध्यक्ष एसके सिंह ने बताया कि जहांगीरपुर का अरविन्दर सिंह राजस्थान के अजमेर में गारद रेजीमेंट में तैनात है। उन्होंने बताया कि वह पांच दिन पहले ही सेना से छुट्टी पर आया था। कल रात अरविन्द अपने पड़ोसी धर्म सिंह की छत पर सो रही 14 वर्षीय लड़की को सोते में ही उठाकर अपने कमरे में ले गया और बलात्कार किया और उसे छत से नीचे फेंक दिया।

परिजनों ने सुबह खोज बीन की तो मधु बेहोशी की हालत में पुआल पर पड़ी मिली। परिजन उसे घर लाये जहां होश में आने पर वह घटना के बारे में बता ही रही थी कि अरविन्द ने घर में घुसकर लड़की पर तमंचे से गोली चला दी, जिससे लड़की की मौके पर ही मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने भागने की कोशिश कर रहे अरविंद को गांव के बाहर से हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि लड़की के पिता की सूचना पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Army Man, Rape Minor, Firing, सेना का जवान, बलात्कार, हत्या, नाबालिग का बलात्कार
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com