विज्ञापन

न पहचान, न कोई रिश्ता! नर्स ने जिगर का टुकड़ा देकर बचाई 8 साल के मासूम की जान, लोग बोले- फरिश्ते ऐसे ही होते हैं

न नाम का वास्ता, न खून का नाता, बस एक बेनाम बच्चे की उजड़ती तकदीर देख कर इस नर्स का 'जिगर' जाग उठा. मौत के मुहाने पर खड़े एक 8 साल के मासूम को अपनी जान का हिस्सा सौंपकर इस नर्स ने साबित कर दिया कि, दुनिया आज भी फरिश्तों के दम पर टिकी है.

न पहचान, न कोई रिश्ता! नर्स ने जिगर का टुकड़ा देकर बचाई 8 साल के मासूम की जान, लोग बोले- फरिश्ते ऐसे ही होते हैं
ये है असली सुपरवुमन! नर्स की एक बहादुरी ने 8 साल के मासूम की उजड़ती दुनिया में फिर से भरे रंग
SOCIAL MEDIA

Nurse Saves 8 Year Old Boy: क्या कोई अजनबी के लिए अपना शरीर दांव पर लगा सकता है? जब एक 8 साल का बच्चा जिंदगी और मौत के बीच झूल रहा था, तब नर्स केली ने वो किया जो सगे भी करने से कतराते हैं. रोंगटे खड़े कर देने वाली इस दास्तान को पढ़कर आपका इंसानियत पर भरोसा लौट आएगा.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

न नाम पता था, न ठिकाना...बस बचाना था एक मासूम का जमाना (Nurse Kelly Perkins liver donor)

कहते हैं फरिश्ते आसमान से नहीं उतरते, बल्कि हमारे बीच ही सफेद कोट पहनकर घूमते हैं. नर्स केली पर्किन्स के सामने जब खबर आई कि एक 8 साल का बच्चा लिवर फेलियर की वजह से आखिरी सांसें गिन रहा है, तो उन्होंने एक पल की भी देरी नहीं की. केली उस बच्चे को जानती तक नहीं थी, न उसका पिछला इतिहास पता था, न ही घर का पता. पर उनके जज्बे ने कह दिया 'चिंता मत कर छोटे, तेरा ये 'फ्यूचर' मैं बचाऊंगी.'

ये भी पढ़ें:-गजब! खेत में निकला 'इंसानी हाथ', किसान को मिली 1 लाख से ज्यादा की बोली, पर बंदे ने बेचने से कर दिया इनकार

असली हीरो बड़ा दिल रखते हैं (selfless organ donation)

केली ने अपने जिगर (Liver) का एक हिस्सा उस मासूम को डोनेट करने का फैसला किया. आज के दौर में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर पीछे हट जाते हैं, वहां केली ने साबित कर दिया कि इंसानियत अभी भी जिंदा है. उस बच्चे के लिए केली किसी मसीहा से कम नहीं थी. इस एक फैसले ने मौत के साये को जिंदगी की मुस्कान में बदल दिया. दुनिया अब केली की इस बहादुरी को सलाम ठोक रही है, क्योंकि ऐसे 'जिगर' वाले लोग रोज-रोज पैदा नहीं होते.

(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com