आजकल सोशल मीडिया पर सुनीता आंटी (@retired_sunita) का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपनी जिंदगी की एक ऐसी सीख शेयर करती नजर आती हैं, जिससे लाखों लोग खुद को जोड़ पा रहे हैं. आंटी बताती हैं कि 50 साल की उम्र तक उन्होंने हर रिश्ता निभाया, हर किसी को खुश करने की कोशिश की. लेकिन, 60 की उम्र में उन्होंने फैसला किया कि अब वह सिर्फ अपने लिए जिएंगी.
किसी को खुश नहीं कर सकते...
दिल्ली मेट्रो के पास रिकॉर्ड हुए इस वीडियो में सुनीता आंटी कहती हैं कि लोग अब उनसे नाराज रहते हैं, क्योंकि उन्होंने दूसरों की फिक्र करना छोड़ दिया है. वह कहती हैं, आप कुछ भी कर लो, कोई आपका एहसान नहीं मानेगा, कोई आपसे खुश नहीं रहेगा. आंटी की यह बात सुनकर कई लोग भावुक भी हो रहे हैं और अपनी जिंदगी से इसे जोड़ रहे हैं.
जिंदगी को खुलकर जीने का संदेश
आंटी लोगों को सलाह देती हैं कि दूसरों को खुश करने के बजाय अपनी जिंदगी जीना शुरू करें. वह कहती हैं, चिड़िया की तरह उड़ो, मस्त रहो. अपनी लाइफ एंजॉय करो. वीडियो के अंत में वह राधे-राधे कहकर अपनी बात खत्म करती हैं, लेकिन उनकी मुस्कान और खुशी साफ बता रही होती है कि उन्होंने सच में जिंदगी को जीना सीख लिया है.
देखें Video:
सोशल मीडिया पर खूब मिल रहा प्यार
सुनीता आंटी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपने इंस्टाग्राम हैंडल @retired_sunita पर कुकिंग, ट्रैवल और लाइफ से जुड़ी बातें शेयर करती रहती हैं. उनके इस वीडियो को अब तक 1.34 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं, जबकि 8 लाख से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है. इस वीडियो को अनुष्का शर्मा ने भी लाइक किया है, जिससे इसकी लोकप्रियता और बढ़ गई है.
लोगों ने कहा- जिंदगी बदल दी
वीडियो पर यूजर्स जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, कि उसने 29 की उम्र में ही अपने लिए जीना शुरू कर दिया और अब उसकी जिंदगी बेहतर हो गई है. वहीं, दूसरे यूजर ने कहा, कि इस वीडियो को देखकर उसकी आंखों में आंसू आ गए और अब वह भी अपनी चिंताओं को पीछे छोड़ देगी.
(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)
यह भी पढ़ें: न ब्रश, न औजार… सिर्फ दांतों से बनाती है कमाल की मूर्तियां, लड़की का हुनर देख दंग रह जाएंगे आप!
समुद्र से निकला 700 साल पुराना मंगोल सेना का जहाज, असफल आक्रमण का बड़ा राज आया सामने
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं