विज्ञापन

गिफ्ट खोलते ही खुशी से नाचने लगा बच्चा, 5 साल के मासूम की खुशी ने जीता दिल, Video देख याद आ जाएगा बचपन

5 साल के बच्चे का गिफ्ट खोलते वक्त का मासूम और खुशियों से भरा रिएक्शन सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. इस दिल छू लेने वाले वीडियो ने लोगों को याद दिलाया कि असली खुशी छोटी-छोटी चीजों में छिपी होती है.

गिफ्ट खोलते ही खुशी से नाचने लगा बच्चा, 5 साल के मासूम की खुशी ने जीता दिल,  Video देख याद आ जाएगा बचपन
इतनी मासूम खुशी आपने शायद ही देखी होगी! 5 साल के बच्चे का वीडियो इंटरनेट पर छाया

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अक्सर छोटी-छोटी खुशियों को नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन, सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो ने लोगों को फिर से याद दिला दिया है कि असली खुशी बड़ी चीजों में नहीं, बल्कि छोटी-छोटी बातों में छिपी होती है. 

गिफ्ट खोलते ही खुशी से झूम उठा बच्चा

हाल ही में एक बेहद प्यारा वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक 5 साल का बच्चा अपने बर्थडे गिफ्ट खोलते नजर आ रहा है. इस बच्चे का नाम ववाची है, और वीडियो को रील क्रिएटर नेहल ने शेयर किया है. वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बच्चा गिफ्ट हैम्पर खोलता है, उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहता. वह बड़े उत्साह के साथ रैपिंग पेपर फाड़ता है और एक-एक करके अंदर रखी चीजों को बाहर निकालता है.

देखें Video:

छोटी चीजों में मिली बड़ी खुशी

गिफ्ट हैम्पर में रंग-बिरंगे स्केच पेन, क्रेयॉन, चॉकलेट और एक नोटबुक जैसी चीजें थीं. लेकिन, इन साधारण चीजों को देखकर बच्चे की जो खुशी थी, वह बेहद खास थी. हर नई चीज देखकर उसकी आंखें चमक उठती थीं. एक पल ऐसा भी आया जब वह खुशी से जोर से चिल्ला पड़ा. गिफ्ट को सीने से लगाकर वह बार-बार थैंक यू, थैंक यू कहता रहा और खुशी में छोटा सा डांस भी करने लगा.

लोगों को याद आया अपना बचपन

यह वीडियो इतना दिल छू लेने वाला है कि लोग इसे बार-बार देख रहे हैं. यही वजह है कि यह क्लिप इंस्टाग्राम पर 2 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो के साथ एक सवाल भी पूछा गया- हमने इस तरह जीना कब बंद कर दिया? जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: IIT प्रोफेसर ने बर्थडे पर स्टूडेंट्स को दी दावत, फिर ऐसे किया स्वागत, Video देख दिल हो जाएगा खुश

WFH की मांग पर इंटरव्यू में बवाल! HR बोला- CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए, कैंडिडेट ने फिर जो कहा, Interview खत्म

540 साल पुराने लव लेटर को AI ने किया डिकोड, लड़की ने प्रेमी के लिए लिखी ऐसी बात, चिट्ठी ने सबको हैरान कर दिया!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Childhood Happiness, Kids Happiness, Happiness
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com