Happy Children's Day 2026 Wishes Images: आज 14 नवंबर 2026 को बाल दिवस मनाया जा रहा है. ये दिन देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है. नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था और बच्चे उन्हें प्यार से चाचा नेहरू कहकर बुलाते थे. बाल दिवस बच्चों के बचपन, उनकी खुशियों और उनके अधिकारों का जश्न मनाने का दिन है. ये हमें याद दिलाता है कि हर बच्चे को प्यार, देखभाल, अच्छी शिक्षा और सुरक्षित माहौल मिलने का अधिकार है. इस खास मौके पर देशभर के स्कूलों में खास एसेंब्ली, कल्चरल प्रोग्राम, स्पोर्ट्स कॉम्पिटिशन और बाकी एक्टिविटीज आयोजित की जाती हैं. कई जगह टीचर्स भी बच्चों के लिए खास प्रस्तुतियां देते हैं ताकि वे खुद को खास महसूस कर सकें. बाल दिवस पर माता-पिता, शिक्षक और बड़े लोग बच्चों को शुभकामनाएं देते हैं. सोशल मीडिया पर भी लोग बच्चों के लिए प्यार भरे संदेश, तस्वीरें और पोस्ट साझा करते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपके लिए कुछ चुनिंदा मैसेज लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप बच्चों को बाल दिवस की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
1. बालपन है खुशियों का खजाना
जो कभी फिर लौट के न आना
बड़ा कठिन है यादों से भुलाना
बाल दिवस की शुभकामनाएं!
2. कागज की कश्ती और बारिश का पानी,
फिर न लौटेगी वो बचपन की कहानी
हर पल में छुपा था खुशियों का साया,
मुबारक हो आपको बाल दिवस का यह दिन सुहावना!

Photo Credit: magnific
3. बिना फिक्र के सोना और जागना,
तितलियों के पीछे दिन भर भागना
वो मासूमियत फिर न कभी आएगी,
बाल दिवस की यह सुबह बहुत याद दिलाएगी
हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!
4. न रोने की वजह थी, न हंसने का बहाना,
कितना खूबसूरत था वो बचपन का जमाना
भुलाए नहीं भूलती वो खट्टी-मीठी यादें,
बाल दिवस पर आएं करें बचपन की बातें!
5. जेबों में कंचे और हाथों में खिलौने,
तकिए के नीचे छुपे सपने सलोने
उस प्यारे से बचपन को दिल से नमन,
खुशियों से महके हमारे बच्चों का चमन

Photo Credit: magnific
6. मिट्टी में खेलना और दोस्तों संग लड़ना,
फिर एक पल में मान जाना और आगे बढ़ना
वो मासूम सी दुनिया वो बेफिक्र उड़ान,
बाल दिवस पर हर बच्चे का हो सम्मान
हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!
7. देश के भविष्य की तुम हो सच्ची शान,
छूना है तुम्हें एक दिन आसमान
सदा मुस्कुराते रहो फूलों की तरह,
बाल दिवस की शुभकामनाएं हर सुबह की तरह!
8. बच्चों के चेहरे पर सदा सजे मुस्कान,
यही है हमारे प्यारे देश की पहचान
इनके सपनों को दें हम नई उड़ान,
बाल दिवस की मुबारकबाद और प्यार महान!
हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!

Photo Credit: magnific
9. नन्हे-मुन्ने कदमों से चलती है दुनिया,
इनके दम से ही महकती है बगिया
आज के बच्चे कल का सुनहरा कल हैं,
बाल दिवस के ये पल बड़े ही पावन हैं!
10. दिलों में सच्चाई और होठों पर प्यार,
बच्चों की टोली है खुशियों का संसार
इनकी मासूमियत को कभी न खोने देना,
बाल दिवस पर इन्हें ढेर सारा प्यार देना!
हैप्पी चिल्ड्रन्स डे!
यह भी पढ़ें: बच्चों की राइटिंग सुधारने के लिए क्या करें? Parenting Expert ने बताया क्या करने से साफ हो जाएगी Handwriting
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं