विज्ञापन

IIT प्रोफेसर ने बर्थडे पर स्टूडेंट्स को दी दावत, फिर ऐसे किया स्वागत, Video देख दिल हो जाएगा खुश

IIT खड़गपुर के प्रोफेसर अरविंद रौट्रे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने जन्मदिन पर छात्रों को खुद खाना परोसते नजर आ रहे हैं. इस खास अंदाज ने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया और शिक्षक-छात्र के रिश्ते की खूबसूरत मिसाल पेश की है.

IIT प्रोफेसर ने बर्थडे पर स्टूडेंट्स को दी दावत, फिर ऐसे किया स्वागत, Video देख दिल हो जाएगा खुश
ऐसे टीचर सबको मिलें! बर्थडे पर छात्रों को दावत देकर प्रोफेसर ने जीता इंटरनेट

आज के समय में जहां शिक्षक और छात्रों के बीच दूरी बढ़ती नजर आती है, वहीं कुछ कहानियां ऐसी भी सामने आती हैं जो इस रिश्ते की खूबसूरती को फिर से जिंदा कर देती हैं. हाल ही में IIT खड़गपुर से एक ऐसा ही दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें एक प्रोफेसर ने अपने जन्मदिन को खास अंदाज में मनाकर सभी का दिल जीत लिया.

आईआईटी खड़गपुर के प्रोफेसर अरबिंदा राउत्रे का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वह अपने जन्मदिन को क्लासरूम में नहीं, बल्कि गार्डन में अपने छात्रों के साथ मनाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि प्रोफेसर केक काटते हैं और छात्र उनके आसपास खड़े होकर तालियां बजाते और खुशी जाहिर करते हैं. लेकिन, असली खास बात इसके बाद सामने आती है.

देखें Video:

खुद बने होस्ट, छात्रों को परोसा खाना

जहां आमतौर पर बर्थडे पर मेहमानों की खातिरदारी की जाती है, वहीं प्रोफेसर रौट्रे खुद अपने छात्रों को खाना परोसते नजर आए. उन्होंने न सिर्फ खाना सर्व किया, बल्कि छात्रों को प्लेट और कटलरी भी दी. खाने में पास्ता, आइसक्रीम, पूरी, चावल, दाल और कई तरह की सब्जियां शामिल थीं. सभी छात्र गार्डन में बैठकर इस दावत का आनंद लेते दिखे.

लोगों ने की जमकर तारीफ

इस वीडियो को एक स्टूडेंट-रन इंस्टाग्राम अकाउंट ने शेयर किया, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया. लोगों ने प्रोफेसर की सादगी और उनके व्यवहार की खूब तारीफ की. एक यूजर ने लिखा, यह बहुत ही प्यारा है. दूसरे ने कहा, मैंने उनके साथ इंटर्नशिप की है, वह बहुत ही फ्रेंडली हैं और हमेशा जवाब देते हैं. वहीं, कुछ पूर्व छात्रों ने भी अपनी यादें साझा करते हुए उन्हें जमीन से जुड़ा और मददगार बताया.

(Disclaimer: यह खबर सोशल मीडिया पर यूजर द्वारा की गई पोस्ट से तैयार की गई है. एनडीटीवी इस कंटेंट की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं करता.)

यह भी पढ़ें: WFH की मांग पर इंटरव्यू में बवाल! HR बोला- CEO जैसा एटीट्यूड चाहिए, कैंडिडेट ने फिर जो कहा, Interview खत्म

ऐसा कहीं और नहीं देखा! अकेले भारत घूमने आई विदेशी लड़की ने बताईं 5 ऐसी बातें, लोग रह गए हैरान - देखें Video

540 साल पुराने लव लेटर को AI ने किया डिकोड, लड़की ने प्रेमी के लिए लिखी ऐसी बात, चिट्ठी ने सबको हैरान कर दिया!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
IIT Kharagpur Professor Viral Video, IIT Kharagpur Professor Birthday, Heartwarming Viral Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com