KitKat truck theft: चोरी की खबरें तो आपने बहुत सुनी होंगी, लेकिन क्या कभी सुना है कि चोरों ने पूरा का पूरा चॉकलेट का जखीरा ही उड़ा लिया? यूरोप की सड़कों पर एक ऐसी 'मीठी डकैती' हुई है, जिसने नेस्ले जैसी बड़ी कंपनी के होश उड़ा दिए हैं. करीब 4 लाख से ज्यादा किटकैट बार से भरा ट्रक बीच रास्ते से गायब हो गया है. आखिर कहां गया इतना सारा चॉकलेट और क्या कंपनी इसे ढूंढ पाएगी? चलिए जानते हैं इस दिलचस्प मामले की पूरी हकीकत.
ये भी पढ़ें:-जमीन तिरछी और दीवारें टेढ़ी! ग्रीस के इस 'डगमगाते चर्च' का वीडियो देख चकरा जाएगा आपका भी दिमाग
चोरों की 'शानदार' पसंद: इटली से पोलैंड के बीच हुआ बड़ा कांड (12 tons of KitKat stolen)
कहते हैं कि किटकैट का स्वाद ही कुछ ऐसा है कि कोई भी रुकने का नाम नहीं लेता, लेकिन इन चोरों ने तो कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. मीडिया के मुताबिक, स्विट्जरलैंड की दिग्गज कंपनी नेस्ले का एक ट्रक 12 टन किटकैट लादकर इटली से पोलैंड की तरफ रवाना हुआ था. मंजिल आने से पहले ही ट्रक और उसका ड्राइवर, दोनों ही रहस्यमयी तरीके से ओझल हो गए. इस ट्रक में किटकैट की नई रेंज के करीब 4,13,793 चॉकलेट बार मौजूद थे. कंपनी ने खुद इस खबर की पुष्टि की है और जांच एजेंसियां अब इस 'चॉकलेट मिशन' पर निकल पड़ी हैं.

ये भी पढ़ें:-बिना किसी एजेंट के बिक गया 9.5 करोड़ का घर! आखिर AI के पास ऐसा कौन सा जादुई नुस्खा था?
कंपनी का मजेदार जवाब, 'चोरों की पसंद वाकई लाजवाब है' (Over 4 Lakh KitKat bars missing in transit)
इस बड़ी चोरी पर किटकैट ने बड़ा ही दिलचस्प बयान दिया है. कंपनी ने मजाक-मजाक में मान लिया कि चोरों का टेस्ट (Taste) तो बहुत बढ़िया है, लेकिन ऐसी चोरियां बिजनेस के लिए बड़ा सिरदर्द बन रही हैं. हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को भरोसा दिलाया है कि इससे मार्केट में किटकैट की सप्लाई पर कोई असर नहीं पड़ेगा. उन्होंने चोरी हुए माल को पकड़ने का एक 'सीक्रेट' तरीका भी बताया है. हर बैच पर एक यूनिक कोड है, जिसे स्कैन करते ही सीधा कंपनी को अलर्ट मिल जाएगा. यानी अगर चोरों ने इन चॉकलेट्स को बेचने की कोशिश की, तो वे सीधे जाल में फंस सकते हैं.
Regarding recent press coverage pic.twitter.com/Huh4EnFV2J
— KITKAT (@KITKAT) March 29, 2026
चोरों को पकड़ने का डिजिटल तरीका, क्यों चर्चा में है यह मामला? (Unique codes to track stolen chocolate batches)
यह मामला सिर्फ चॉकलेट की चोरी का नहीं है, बल्कि यह बताता है कि आज के दौर में चोरों के निशाने पर सिर्फ सोना-चांदी ही नहीं, बल्कि ऐसी महंगी खाने-पीने की चीजें भी हैं. सप्लाई चेन और सिक्योरिटी को लेकर अब नए सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि क्या इटली और पोलैंड की पुलिस इस मीठे सुराग के जरिए चोरों तक पहुंच पाएगी या फिर ये सारा माल पेट में समा जाएगा.
ये भी पढ़ें:-'खून' जैसा लाल हो गया ऑस्ट्रेलिया का आसमान, हॉलीवुड मूवी जैसा दिखा मंजर, ये थी वजह
सप्लाई चेन और सुरक्षा पर सवाल (Concerns over supply chain security in Europe)
किटकैट की यह चोरी अब तक की सबसे 'टेस्टी' डकैती मानी जा रही है. कंपनी अपनी तरफ से पूरी कोशिश कर रही है, लेकिन इतनी बड़ी मात्रा में चॉकलेट का गायब होना किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं लगता. उम्मीद है कि जल्द ही इन 'चॉकलेट लवर्स' चोरों का पता चल जाएगा.
(डिस्क्लेमर: यह जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल पोस्ट के आधार पर दी गई है. NDTV इसकी पुष्टि नहीं करता.)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं