विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2014

काबुल में महिला सांसद को गोली मारी गई

काबुल में महिला सांसद को गोली मारी गई
काबुल:

अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बीती रात एक महिला सांसद को गोली मार दी गई। फिलहाल एक स्थानीय अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि मरियम कूफी को कहासुनी के बाद एक सुरक्षाकर्मी ने गोली मार दी। वह ताकड़ प्रांत से सांसद हैं।

मंत्रालय ने कहा कि पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया और वह इस हमले के पीछे के मकसद का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

मरियम की बहन और सांसद फौजिया कूफी ने कहा कि उन्हें पता नहीं कि हमला किसने किया है।

लेखक के बारे में
img
Bhasha
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
अफगानिस्तान की सांसद, महिला सांसद को गोली मारी, मरियम कूफी, Mariyam Kufi, MP In Afghanistan, Woman MP Shot At
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com