- कनाडाई लोगों के लिए भारत ने फिर शुरू कीं ई-वीज़ा सेवाएं-सूत्र
- राजनयिक विवाद के बीच 2 महीने तक रही वीजा सेवाओं पर रोक
- कनाडा ने भारत पर लगाया था निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप
कनाडा में खालिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद से भारत और कनाडा (India Canada E Visa Service Resume) के बीच राजनयिक तनाव काफी बढ़ गया था. जिसके बाद भारत ने कनाडाई लोगों के लिए ई-वीजा सर्विस को सस्पेंड कर दिया था. लेकिन राजनयिक विवाद के बीच दो महीने की रोक के बाद भारत ने कनाडाई लोगों के लिए ई-वीजा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं, ये जानकारी सूत्रों के हवाले से सामने आई है.
ये भी पढ़ें-"हमारे मामलों में दखल" : कनाडाई राजनयिकों की तादाद कम करना चाहता है भारत
कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवाएं फिर शुरू
सूत्रों ने बुधवार को एनडीटीवी को बताया कि भारत ने लगभग दो महीने की रोक के बाद कनाडाई नागरिकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक वीज़ा सेवाएं फिर से शुरू कर दी हैं. राजनयिक विवाद के बीच 21 सितंबर को वीजा सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं. दरअसल कनाडा ने आरोप लगाया था कि जून में कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में "भारत सरकार के एजेंट" शामिल थे. हालांकि भारत सरकार ने दृढ़ता से इन आरोपों को "बेतुका" और "प्रेरित" बताते हुए निज्जर की हत्या में किसी भी भूमिका से इनकार किया और उनके दावों के समर्थन में सबूत पेश करने की मांग की थी.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
तनाव के बाद सस्पेंड हुई थीं वीजा सेवाएं
भारत ने ट्रूडो के बयान को सिरे से खारिज करते हुए कनाडा के सीनियर डेप्लोमेट को 5 दिन के अंदर देश छोड़ने का आदेश दिया था. फिर कनाडा ने अपने नागरिकों को भारत के कुछ खास हिस्सों में न जाने के लिए एडवाइजरी जारी की थी. जिसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के लिए ऐसी ही एडवाइजरी रिलीज कर दी थी. जिसके बाद भारत ने कनाडा में मौजूद भारत के वीजा एप्लिकेशन सेंटर की सेवाओं को सस्पेंड कर दिया था. विदेश मंत्रालय ने "भारतीय मामलों में कनाडाई राजनयिकों के हस्तक्षेप" का हवाला देते हुए कनाडा से भारत में अपनी राजनयिक उपस्थिति कम करने के लिए कहा था.
विदेश मंत्रालय ने क्या कहा था?
विदेश मंत्रालय ने कहा था, "कनाडा वीज़ा देने में भेदभाव करता है. वीज़ा सेवा रोकने के पीछे कनाडाई नागरिकों को भारत आने से रोकना मकसद नहीं है. जिनके पास वीज़ा है, वे आ सकते हैं लेकिन हमारे राजनयिकों की सुरक्षा वजहों से इसे सस्पेंड किया गया है. वियना संधि के मुताबिक, भारत हर राजनयिक को पर्याप्त सुरक्षा देता है." इस घटनाक्रम के बाद दो महीने तक कनाडाई नागरिकों के लिए ई-वीजा सेवाएं सस्पेंड रहीं. अब एक बार फिर से वीजा सेवाओं को भारत ने शुरू कर दिया है.
ये भी पढ़ें-"हरदीप निज्जर मामले पर ध्यान 'केंद्रित' करें", भारत से व्यापार वार्ता रुकने पर बोले कनाडा के मंत्री
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं