विज्ञापन
This Article is From Sep 27, 2023

VIDEO: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में टीन एजर्स का पागलपन, एप्पल स्टोर लूट लिया

लूटे गए एप्पल स्टोर के वीडियो में डिस्प्ले टेबल पर बिखरे हुए आईफोन और आईपैड दिखाई दे रहे हैं

VIDEO: अमेरिका के फिलाडेल्फिया में टीन एजर्स का पागलपन, एप्पल स्टोर लूट लिया
पुलिस के मुताबिक लूटपाट के आरोप में 15 से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है.
नई दिल्ली:

अमेरिकी राज्य फिलाडेल्फिया में मंगलवार को किशोरों के एक समूह ने दुकानों में तोड़फोड़ की. इसके बाद करीब 20 किशोरों को गिरफ्तार किया गया है और दो हथियार बरामद किए गए हैं. एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है. एप्पल स्टोर, फुटलॉकर और लुलुलेमोन जैसे स्टोरों में बड़े पैमाने पर लूटपाट की रिपोर्ट सामने आने के बाद फिलाडेल्फिया पुलिस ने कार्रवाई शुरू की है.

लॉ इनफोर्समेंट ने बुधवार को आधी रात तक लूटपाट में शामिल 15 से 20 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की. उनके पास से कम से कम दो हथियार बरामद किए गए. फॉक्स न्यूज के अनुसार, एक्स (पूर्व में ट्विटर) सहित सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो में लुलुलेमन, एप्पल स्टोर और फुटलॉकर जैसे रिटेल स्टोरों पर सैकड़ों नकाबपोश लुटेरे हमला करके लूटपाट करते हुए दिखाई दे रहे हैं.

लूटे गए एप्पल स्टोर के वीडियो में डिस्प्ले टेबल पर बिखरे हुए आईफोन और आईपैड दिखाई दे रहे हैं. फॉक्स न्यूज ने बताया कि चोरी किए गए कई एप्पल उत्पादों को उनकी एंटी-थेफ्ट फीचर्स के कारण आखिरकार छोड़ दिया गया था.

पुलिस के मुताबिक लूटपाट के आरोप में 15 से 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में भीड़ दुकानों पर कब्ज़ा करते हुए दिखाई दे रही है. 

बताया जाता है कि प्रदर्शनकारी एडी इरिज़ारी के लिए न्याय की मांग करने के लिए एकत्र हुए थे, जिनकी पिछले महीने फिलाडेल्फिया के एक पुलिस अधिकारी ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. रिटनहाउस स्क्वायर के पास तोड़-फोड़ की शुरुआती रिपोर्टें रात 8 बजे के बाद आना शुरू हुईं. इसके बाद सिटी हॉल में चल रही सभा में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारी तितर-बितर हो गए.

हालांकि, फिलाडेल्फिया के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी जॉन स्टैनफोर्ड ने जोर देकर कहा कि इरिज़ारी के समर्थकों का मंगलवार रात की अशांति से कोई लेना-देना नहीं है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Apple Store Looted, Philadelphia Apple Store, Philadelphio Robbery
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com