- पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच होने वाली बातचीत के लिए US उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रवाना हो गए हैं.
- पाकिस्तान रवाना होते समय जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए बातचीत में नरम रवैया न अपनाने की बात कही है.
- इस वार्ता की सफलता या विफलता पश्चिम एशिया की सुरक्षा और वैश्विक ऊर्जा बाजारों पर गहरा प्रभाव डाल सकती है.
Iran US Talk in Islamabad: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच करीब 40 दिन तक चली जंग दो हफ्तों के सीजफायर समझौते पर थम गई है. पाकिस्तान की मध्यस्थता के बाद यह अमेरिका और ईरान बातचीत के टेबल पर आने को तैयार हुए है. शनिवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के फाइव स्टार होटल सेरेना में दोनों देशों के नेताओं के बीच बातचीत होनी है. इस बातचीत में शामिल होने के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस रवाना हो चुके हैं. शुक्रवार को पाकिस्तान के लिए रवाना होते समय जेडी वेंस ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बात करते हुए फिर से ईरान को कड़ी चेतावनी दी है.
चाल चलने की कोशिश की तो हमारी टीम भी इतनी नरम नहींः वेंस
अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने ईरान को चेतावनी देते हुए कहा कि वह अमेरिका के साथ "खेल" न करे. इस्लामाबाद रवाना होते समय जेडी वेंस ने कहा, "जैसा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, अगर ईरानी सद्भावना के साथ बातचीत करने को तैयार हैं, तो हम भी निश्चित रूप से दोस्ती का हाथ बढ़ाने को तैयार हैं. लेकिन अगर वह हमारे साथ ‘खेल' करने की कोशिश करेगा, तो हमारी टीम बिल्कुल भी नरम रवैया नहीं अपनाएगी."
-
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
मैं कर्म में विश्वास करता हूं... NDTV वर्ल्ड समिट में तुषार ने बताया किन वजहों से जीता यूके में मेयर का चुनाव -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
प्रतिबंधों पर राहत, ईरान के परमाणु व मिसाइल कार्यक्रमों पर होगी बातचीत
रिपोर्ट के अनुसार, इस बातचीत वाले अमेरिकी डेलिगेशन में उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के साथ स्पेशल प्रतिनिधि स्टीव विटकॉफ और सीनियर एडवाइजर जेरेड कुशनर भी होंगे. बातचीत का मुख्य एजेंडा एक दीर्घकालिक शांति व्यवस्था के लिए व्यापक रूपरेखा तैयार करने पर रहने की उम्मीद है, जिसमें प्रतिबंधों में राहत, क्षेत्रीय सुरक्षा और ईरान के परमाणु तथा मिसाइल कार्यक्रम के भविष्य जैसे मुद्दे शामिल होंगे. इस बातचीत के लिए इस्लामाबाद में विशेष तैयारियां की गई है.
अमेरिका-ईरान के बीच होने वाली इस बातचीत पर पूरी दुनिया की निगाह
तेहरान ने संकेत दिया है कि यह बातचीत प्रस्तावित 10 सूत्री योजना पर आधारित होगी, जिसमें प्रतिबंधों को हटाने, भविष्य के हमलों के खिलाफ गारंटी और होर्मुज जलडमरूमध्य से जुड़ी चिंताओं को दूर करने की व्यवस्था शामिल है. शनिवार को होने वाली इस वार्ता पर पूरी दुनिया की निगाहें टिकी हुई हैं, क्योंकि इसकी सफलता या विफलता का पश्चिम एशिया की सुरक्षा, वैश्विक ऊर्जा बाजारों और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर दूरगामी असर पड़ सकता है.
यह भी पढ़ें - इस्लामाबाद में अमेरिका-ईरान वार्ता की तैयारियां जोरों पर, दोनों देशों के नेता आमने-सामने मिलेंगे या नहीं?
यह भी पढ़ें - बातचीत की तैयारी के बीच पाकिस्तान के नूर खान बेस क्यों पहुंचा अमेरिका वायु सेना का विमान?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं