विज्ञापन
This Article is From Jan 18, 2018

संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाना चाहिए : अमेरिकी राजदूत निक्की हेली

कहा, ‘उनको पूरा विश्वास है कि तालिबान बातचीत की मेज तक आएगा.’

संयुक्त राष्ट्र को पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाना चाहिए : अमेरिकी राजदूत निक्की हेली
अमेरिकी राजदूत निक्की हेली (फाइल फोटो)
  • निक्की हेली अफगानिस्तान के दौरे पर थीं.
  • उन्होंने अफगानिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की.
  • कहा, ‘उनको पूरा विश्वास है कि तालिबान बातचीत की मेज तक आएगा.’
वाशिंगटन: संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत निक्की हेली ने बुधवार को कहा कि अफगानिस्तान की सरकार चाहती है कि दुनिया की ताकतें पाकिस्तान पर दबाव बढ़ाएं. निकी सुरक्षा परिषद के 14 अन्य प्रतिनिधियों के साथ हाल ही में अफगानिस्तान के दौरे पर गए थीं. उन्होंने अफगानिस्तान के शीर्ष नेतृत्व से बातचीत की. निक्की ने संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में संवाददाताओं से कहा, ‘उनको पूरा विश्वास है कि तालिबान बातचीत की मेज तक आएगा.’ उन्होंने कहा कि अफगान सरकार ने आग्रह किया कि सुरक्षा परिषद पाकिस्तान को बातचीत के रास्ते पर लाने के लिए पूरी कोशिश करे.

VIDEO: क्या अमेरिका-पाकिस्तान के दोस्ती के दिन पूरे हुए ?​

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
American Ambassador Nikki Haley
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com