यूक्रेन पर हमले को लेकर रूस के खिलाफ अमेरिका और यूरोपीय देशों का विरोध जारी है. अब हमले को लेकर अमेरिका ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की बेटियों पर प्रतिबंध लगा दिया है. व्हाइट हाउस ने पुतिन की बेटियों के साथ ही बुधवार को रूस के शीर्ष सार्वजनिक और निजी बैंकों पर भी प्रतिबंध की घोषणा की है. नए प्रतिबंधों में पुतिन की दो बेटियां मारिया और कैटरीना का टारगेट किया गया है.
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, जारी प्रतिबंधों में इस बात का जिक्र किया गया है कि पुतिन की बेटी कैटरीना व्लादिमीरोवना तिखोनोवा (Katerina Vladimirovna Tikhonova) एक टेक एक्जीक्यूटिव हैं, जिनका काम रूसी सरकार और उसके डिफेंस इंड्रस्ट्री का समर्थन करता है. अमेरिका ने कहा है कि उनकी दूसरी बेटी मारिया व्लादिमीरोवना वोरोत्सोवा (Maria Vladimirovna Vorontsova) गर्वनमेंट फंडेड प्रोग्राम का नेतृत्व करती हैं, जिन्हें क्रेमलिन से जेनेटिक रिसर्च के लिए अरबों डॉलर प्राप्त हुए हैं. इन सभी कार्यों की पुतिन खुद से निगरानी करते हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
व्हाइट हाउस की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 'इन लोगों ने रूसी लोगों की कीमत पर खुद को समृद्ध किया है, इनमें से कुछ यू्क्रेन पर युद्ध के लिए पुतिन को समर्थन देने में शामिल रहे हैं.'एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने संवाददाताओं से बातचीत में दोनों बेटियों पर प्रतिबंध के संदर्भ में कहा, 'हमारा मानना है कि पुतिन की काफी संपत्तियां, उनके परिजनों के पास छुपाई हुई हैं, इसकी कारण हम इन्हें टारगेट कर रहे हैं. 'बता दें कि बुधवार को घोषित प्रतिबंधों में रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव की बेटियां और पत्नी भी शामिल हैं.
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने यूक्रेन में रूसी सेना की ओर से कथित अत्याचार किए जाने को लेकर निंदा की है. कीव के उत्तर में बूचा शहर में मिले सैकड़ों लाशों की तस्वीर दुनिया के सामने आने के बाद रूस की लगातार आलोचना हो रही है. हालांकि, रूस ने जानबूझकर नागरिकों पर हमला करने से इनकार किया .
न्यूज एजेंसी रायटर्स के मुताबिक, उनकी बेटियों को लेकर यूएस का मानना है कि वे पुतिन की धन को छिपाने में मदद करती हैं. इन्होंने कभी भी सार्वजनिक रूप से नहीं माना कि रूसी नेता उनके पिता हैं.
वहीं साल 2015 की एक रॉयटर्स की इनवेस्टिगेशन में कैटरीना को लेकर कई बाते सामने आई थीं. रिपोर्ट में कहा गया था कि 29 वर्षीय कैटरीना ने खुद को राष्ट्रपति पुतिन के लंबे समय से दोस्त निकोलाई शामलोव के बेटे किरिल शामलोव की पत्नी बताया. शामालोव सीनियर बैंक रोसिया में एक शेयरधारक हैं.
वित्तीय विश्लेषकों के अनुमानों के अनुसार, पति और पत्नी के रूप में किरिल और कैटरिना के पास लगभग 2 बिलियन डॉलर की कॉर्पोरेट होल्डिंग थी. वहीं पुतिन की बड़ी बेटी मारिया ने सेंट पीटर्सबर्ग विश्वविद्यालय में जीव विज्ञान और मॉस्को स्टेट यूनिवर्सिटी में मेडिसिन की पढ़ाई की. वह जेनेटिक रिसर्च वर्क में भी शामिल है. रूसी और पश्चिमी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारिया ने डच बिजनेसमैन जोरिट जोस्ट फासेन से शादी की है.
ये VIDEO भी देखें : फिर से यूक्रेन के कब्जे में कीव का बोरोड्यंका इलाका, रक्षा विभाग ने दावा किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं