विज्ञापन
This Article is From Nov 15, 2020

यूएई ने और अधिक पेशेवरों को 10 वर्षीय गोल्डन वीजा दिया

यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर यह घोषणा की.

यूएई ने और अधिक पेशेवरों को 10 वर्षीय गोल्डन वीजा दिया
दुबई:

संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने रविवार को कहा कि उसने और अधिक पेशेवरों को 10 साल का गोल्डन वीजा जारी करने की मंजूरी दे दी है, जिसमें पीएचडी डिग्रीधारक, चिकित्सक, इंजीनियर और विश्वविद्यालयों के कुछ खास स्नातक शामिल हैं. यूएई प्रतिभाशाली लोगों को खाड़ी देश में बसाने और राष्ट्र निर्माण में उनकी मदद पाने के लिए गोल्डन वीजा जारी करती है. 

यूएई के उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और दुबई के शासक शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने ट्वीट कर यह घोषणा की.

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘हमने आज निम्न श्रेणियों में प्रवासियों के लिए 10-वर्षीय गोल्डेन वीजा जारी करने के फैसले को मंजूरी दी: सभी पीएचडी डिग्रीधारक, सभी चिकित्सक, कंप्यूटर इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स, प्रोग्रामिंग, बिजली और जैव प्रौद्योगिकी, यूएई द्वारा मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों के स्नातक, जिनका जीपीए (ग्रेड प्वाइंट एवरेज) 3.8 या उससे अधिक हो.''

गल्फ न्यूज ने बताया कि गोल्डन वीजा विशेष डिग्रीधारकों को भी दिया जाएगा, जिसमें कृत्रिम बुद्धिमत्ता और महामारी विज्ञान जैसे क्षेत्रों के विशेषज्ञ शामिल हैं. इस निर्णय को यूएई के मंत्रिपरिषद की मंजूरी मिल गई है.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UAE, Golden Visa, Uae Golden Visa, Visa For Professionals, Professionals
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com