- अमेरिका और ईरान ने समझौते के MoU पर साइन कर लिया है.
- अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति ट्रंप और जेडी वेंस ने साइन किया है.
- ईरान की ओर से संसद के स्पीकर गलीबाफ ने साइन किया है.
अमेरिका और ईरान ने समझौते के MoU पर किए साइन कर लिया है. अमेरिका की ओर से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने साइन किया है. वहीं ईरान की ओर से संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गलीबाफ ने MoU पर साइन किया है. सीएनएन ने अमेरिकी अधिकारी के हवाले से ये जानकारी दी है. अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को एक औपचारिक हस्ताक्षर समारोह होगा.
ट्रंप ने कहा- शुक्रवार को हस्ताक्षर समारोह शामिल नहीं हो पाऊंगा
US और ईरान के बीच पूरा मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पब्लिकली जारी किया जाएगा. अधिकारी ने कहा कि एग्रीमेंट की डिटेल्स अगले 24 से 48 घंटों में जारी कर दी जाएंगी. अधिकारी ने कहा, "MOU पब्लिकली जारी किया जाएगा. यहां हमारा एक प्रिंसिपल यह है कि हम इस पर पूरी ट्रांसपेरेंसी रखना चाहते हैं."
हालांकि ट्रंप एडमिनिस्ट्रेशन ने प्लान के बारे में डिटेल्स बता दी हैं, लेकिन दोनों पक्षों द्वारा डिजिटली साइन किए जाने के बाद भी पूरा टेक्स्ट पब्लिक नहीं किया गया है.
मोजतबा के साइन के बिना काम चल जाएगा?
सीएनएन के मुताबिक, एक सीनियर US अधिकारी ने कहा कि एक मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग पर ईरान के सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई के साइन न होना कोई अजीब बात नहीं है, बल्कि कुछ हद तक इसकी उम्मीद भी थी. सीनियर अधिकारी ने 2015 में प्रेसिडेंट बराक ओबामा के एडमिनिस्ट्रेशन के दौरान बनाए गए जॉइंट कॉम्प्रिहेंसिव प्लान ऑफ एक्शन (JCPOA) का जिक्र करते हुए कहा, "अगर आप JCPOA पर वापस जाएं, तो सुप्रीम लीडर इन एग्रीमेंट्स पर साइन नहीं करते हैं; असल में उनके सिस्टम में उनका यह कोई रोल नहीं है."
शुक्रवार को खुल जाएगा होर्मुज: ट्रंप
ट्रंप ने कहा कि होर्मुज स्ट्रेट पहले से ही कुछ-कुछ खुला है और यह शुक्रवार को पूरी तरह खुल जाएगा. G7 समिट में फ्रांस के प्रेसिडेंट इमैनुएल मैक्रों के साथ मीटिंग के दौरान ट्रंप ने कहा, "वे कुछ माइंस की थोड़ी खोजबीन कर रहे हैं जो उन्हें पहले ही मिल चुकी हैं, लेकिन… अब जहाज निकलने लगे हैं. शुक्रवार को, यह पूरी तरह खुल जाएगा."
यह भी पढ़ें: ईरान और अमेरिका के बीच समझौते से क्यों लगता है कि ये सिर्फ तेहरान की जीत है? ट्रंप के हाथ क्यों कुछ नहीं लगा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं