अरबपति व्यवसायी एलन मस्क के स्वामित्व वाली कंपनी टेस्ला (Tesla), जो ड्राइवर-लेस कारें बनाने के लिए मशहूर है, ने भारत में 5,00,000 इलेक्ट्रिक वाहनों की सालाना क्षमता वाली कार फैक्टरी बनाने के निवेश प्रस्ताव पर भारत सरकार के साथ चर्चा शुरू कर दी है. यह जानकारी समाचारपत्र 'टाइम्स ऑफ इंडिया' ने गुरुवार को दी.
समाचार एजेंसी रॉयटर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ख़बर में बताया गया कि इन इलेक्ट्रिक कारों की कीमत लगभग 20 लाख रुपये ($24,400.66) से शुरू होगी.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
इस पर टिप्पणी करने के रॉयटर के आग्रह पर टेस्ला ने फिलहाल कोई जवाब नहीं दिया है.
रिपोर्ट में सरकारी सूत्रों के हवाले से जानकारी दी गई है कि अरबपति व्यवसायी एलन मस्क की अगुवाई वाली कंपनी हिन्दुस्तान को एक्सपोर्ट बेस के तौर पर इस्तेमाल करने पर भी विचार कर रही है, क्योंकि उसकी योजना इन्डो-पैसिफिक इलाके के मुल्कों में भारत से ही कारें भेजने की है.
पिछले महीने एलन मस्क के साथ हुई बैठक में भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार निर्माता को देश में 'अहम निवेश' करने के लिए प्रेरित किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं