विज्ञापन
This Article is From Jun 14, 2012

पाक से नफरत फैला रहे हैं आकंतवादी : भारत

पाक से नफरत फैला रहे हैं आकंतवादी : भारत
विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का कहना है कि वर्ष 2008 के मुंबई हमलों का सरगना अब भी पाकिस्तान का उपयोग ‘भारत के खिलाफ नफरत फैलाने’ के अभियान के लिए कर रहा है।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
वाशिंगटन: विदेश मंत्री एसएम कृष्णा का कहना है कि वर्ष 2008 के मुंबई हमलों का सरगना अब भी पाकिस्तान का उपयोग ‘भारत के खिलाफ नफरत फैलाने’ के अभियान के लिए कर रहा है।

कृष्णा ने कहा कि दोनों देशों के बीच शांति प्रक्रिया चलती रहेगी लेकिन पाकिस्तान को रिश्तों को सामान्य बनाने के लिए आतंकवादी समूहों पर काबू पाने में मदद करनी पड़ेगी। विदेशी मंत्री अगले महीने पाकिस्तान दौरे पर जाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि पाकिस्तानी टीवी चैनल पर दिखाया जा रहा है कि किस प्रकार हाफिज सईद मुक्त घूम रहा है। वाशिंगटन में भारत-अमेरिका के बीच उच्चस्तरीय बैठक के बाद कृष्णा ने कहा, ‘‘पाकिस्तान के नेतृत्व ने भारत को आश्वासन दिया है कि पाकिस्तान की सीमा का उपयोग भारत-विरोधी गतिविधियों के लिए नहीं किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘लेकिन हम सच जानते हैं, हमारे पास सबूत हैं और हम पाकिस्तानी टीवी पर देख सकते हैं कि हाफिज सइद के नेतृत्व में मुंबई हमलों को अंजाम देने वाले अब भी पाकिस्तान में मुक्त घूम रहे हैं और भारत के खिलाफ नफरत फैला रहे हैं।’’ पाकिस्तान स्थिति आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तयबा मुंबई हमलों का जिम्मेदार है। उन हमलों में 166 लोग मारे गए थे। सर्इद इस संगठन का संस्थापक है।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India Pakistan, भारत-पाकिस्तान, आतंकवाद, अमेरिका, US, Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com