विज्ञापन
This Article is From Sep 18, 2017

अमेरिका में पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे इंजीनियरिंग छात्र को मार गिराया

अटलांटा में जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर के पास चाकू लेकर घूम रहे एक छात्र को पुलिस ने मार गिराया.

Also Read in
अमेरिका में पुलिस ने चाकू लेकर घूम रहे इंजीनियरिंग छात्र को मार गिराया
प्रतीकात्मक चित्र
वाशिंगटन: अमेरिका के अटलांटा में स्थित जॉर्जिया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के परिसर के पास चाकू लेकर घूम रहे एक छात्र को पुलिस ने मार गिराया. समाचार एजेंसी 'शिन्हुआ' की रिपोर्ट के अनुसार, जॉर्जिया टेक पुलिस विभाग को रविवार सुबह फोन आया कि एक युवक स्कूल के छात्रावास के पास चाकू और बंदूक लेकर घूम रहा है. पुलिस फौरन घटनास्थल पर पहुंची और कैंपस में पार्किंग गराज के बाहर घूम रहे स्काउट शुल्ट्ज (21) से संपर्क करने की कोशिश की. प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा बनाए गए वीडियो में नजर आ रहा है कि स्काउट अपने दाहिने हाथ में एक वस्तु लिए नंगे पैर घूम रहा है. इस दौरान वह 'मुझे गोली मार दो' चिल्ला रहा है और पुलिस अधिकारी उससे चाकू फेंकने का आग्रह कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें : अमेरिका : घर में फुटबॉल मैच देख रहे लोगों पर अंधाधुंध फायरिंग, 8 की मौत, हमलावर भी मारा गया

स्काउट ने पुलिस के निर्देशों को नहीं माना और पुलिसकर्मियों की तरफ बढ़ता रहा. ऐसे में एक अधिकारी ने उस पर गोली चला दी. उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. स्काउट के पिता विलियम शुल्ट्ज ने फेसबुक पर लिखा, "हमारे बेटे स्काउट की जार्जिया टेक पुलिस ने हत्या कर दी. उसके पास एक छोटा सा चाकू था. उन्हें उसके सीने पर गोली नहीं चलानी चाहिए थी.' कंप्यूटर इंजीनियरिंग में पढ़ाई कर रहा स्काउट लिल्बर्न का रहने वाला था.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
USA, Student Killed
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com