विज्ञापन
This Article is From Jul 07, 2019

इंडोनेशिया के तट पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी

अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था. भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

Also Read in
इंडोनेशिया के तट पर 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी जारी
प्रतीकात्‍मक तस्‍वीर
जकार्ता:

इंडोनेशिया के तट पर रविवार को 6.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए जिससे सुनामी की चेतावनी जारी करनी पड़ी और घबराए निवासी अपने घर से बाहर निकल गए. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था. भूकंप का केंद्र जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.

इंडोनेशिया की भूभौतिकी एजेंसी ने आसपास के तटीय समुदायों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी की. अभी नुकसान या हताहतों की कोई रिपोर्ट नहीं है लेकिन उत्तर मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर में निवासियों में घबराहट पैदा हो गई.

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Earthquake In Indonesia, Tsunami Warning
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com