डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा कर दी है. भारत पर 26 फीसदी टैरिफ लगाया गया है. हालांकि, दुनिया के दूसरे देशों की तुलना में भारत पर लगाया टैरिफ कम है. ट्रंप के इस 'टैरिफ बम' को लेकर एक्सपर्ट्स अपनी राय दे रहे हैं. ज्यादातर एक्सपर्ट्स का मानना है कि अमेरिका भारत से बातचीत के बाद इस टैरिफ में और कमी कर सकता है. पूनम शर्मा ने एनडीटीवी से खास बातचीत में कहा कि मुझे लगता है कि मिडिल ग्राउंड यानी बीच का रास्ता निकाला जाएगा. भारत-अमेरिका में बातचीत अभी चल रही है. मुझे नहीं लगता है कि 26% टैरिफ का इतना असर पड़ेगा. राष्ट्रपति ट्रंप और पीएम मोदी का आपस में एक रेपो है. मिडिल ग्राउंड निकल आएगा. ट्रंप और मोदी के बीच अच्छी दोस्ती है. वो इससे डील कर लेंगे ऐसा लगता है.
ट्रंप का नया टैरिफ ऐलान, जापान और साउथ कोरिया पर असर
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जापान पर 24% और साउथ कोरिया पर 25% रेसिप्रोकल टैरिफ लगाने की घोषणा की, जिससे बाजारों में हड़कंप मच गया. इन देशों के अलावा चीन और यूरोपियन यूनियन पर भी नए टैरिफ लागू किए गए, जिससे ग्लोबल इकोनॉमी को बड़ा झटका लगा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ट्रंप ने क्यों दिया '50%' डिस्काउंट!
ट्रंप ने कहा है कि दुनिया भर के देश अमेरिका से जितना टैरिफ लेते हैं, हम उसका लगभग आधा टैरिफ ही लगा रहे हैं और इस तरह उन पर दयालु हो रहे हैं. ट्रंप ने कहा कि हम उनसे उसका लगभग आधा शुल्क लेंगे जो वे हमसे वसूल रहे हैं. हम दयालु लोग हैं. उन्होंने बाद में अपनी टिप्पणी में कहा कि यह पूरी तरह रेसिप्रोकल (बराबर जवाबी टैरिफ लगाना) नहीं है. यह दयालु रेसिप्रोकल है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं