विज्ञापन
This Article is From Mar 31, 2018

ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने का मामला : रूस ने भी 23 देशों के राजनयिकों को निकाला बाहर

अब तक 29 देशों ने यूके के साथ एकजुटता दिखाते हुए 145 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया है. नाटो ने भी बेल्जियम में अपने मिशन से 10 रूसियों को बाहर करने का आदेश दिया है.

ब्रिटेन में पूर्व जासूस को जहर देने का मामला :  रूस ने भी  23 देशों के राजनयिकों को निकाला बाहर
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन ( फाइल फोटो)
  • रूस ने भी दिया जवाब
  • 23 देशों के राजनयिकों निकाला
  • 29 देशों 145 रुसी अधिकारियों को किया था बाहर
नई दिल्ली: रूस ने शुक्रवार को यूरोपीय देशों के राजनयिकों को निष्कासित कर दिया है. रूस ने यह कार्रवाई यूनाइटेड किंगडम में एक पूर्व जासूस के जहरखुरानी की घटना के बाद उसके राजनयिकों को निष्कासित किए जाने को लेकर बदले की प्रतिक्रिया में की है. समाचार एजेंसी 'स्पुतनिक' के अनुसार, इससे एक दिन पहले रूस ने 60 राजनयिकों को बाहर निकाला जिनमें से 58 मास्को में अमेरिकी मिशन से जुड़े थे और दो येकटेरिनबर्ग के थे. उन्हें कूटनीतिक दर्जे के अनुरूप अनुचित गतिविधियों के लिए निष्कासित किया गया. रूस ने सेंट पीटर्सबर्ग वाणिज्यदूतावास को भी बंद करने का आदेश दिया.

चीन में सीरियल किलर को अदालत ने सुनाई मौत की सजा

अब तक 29 देशों ने यूके के साथ एकजुटता दिखाते हुए 145 रूसी अधिकारियों को निष्कासित किया है. नाटो ने भी बेल्जियम में अपने मिशन से 10 रूसियों को बाहर करने का आदेश दिया है. जिन देशों के राजनयिकों को रूस ने निकाला है उनमें पोलैंड, जर्मनी, नीदरलैंड, स्वीडन, क्रेच रिपब्लिक, फिनलैंड  शामिल हैं.

वीडियो : लेनिन पर विवाद


(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Russia Expels Diplomats
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com