Sri Lanka में नए राष्ट्रपति चुने गए Ranil Wickramsinghe जो Gotabaya की पसंद रहे ( File Photo)
- रानिल विक्रमसिंघे श्रीलंका में छ बार प्रधानमंत्री रह चुके हैं. पूर्व राष्ट्रपति गोटाबाया ने इस्तीफे से पहले अपने उत्तराधिकारी के तौर पर रानिल विक्रमसिंघे को चुना था.
- लेकिन राजपक्षे परिवार से नाराज़ प्रदर्शनकारी रानिल विक्रमसिंघे को पसंद नहीं करते हैं क्योंकि वो उन्हें गोटाबाया राजपक्षे का करीबी मानते हैं.
- प्रदर्शनकारी रानिल विक्रमसिंघे के इस्तीफे की मांग भी कर रहे थे.
- गोटाबाया राजपक्षे (Gptabaya Rajapaksa) की जगह राष्ट्रपति बनने वाला उम्मीदवार त्रिपक्षीय मुकाबले में जीत कर एक ऐसे देश का प्रमुख बनेगा जो पहले ही कंगाल हो चुका है और IMF के साथ बेलआउट पैकेज के लिए बात कर रहा है. श्रीलंका में 22 मिलियन लोग खाने, ईंधन और दवाईयों की किल्लत झेल रहे हैं.
- रानिल विक्रमसिंघे ने कार्यवाहक राष्ट्रपति के तौर पर देश में आपातकाल लगा दिया था जिसमें सुरक्षा बलों और पुलिस को बड़े स्तर पर ताकत दी गई.
- विपक्ष के अनुसार विक्रमसिंघे का प्रदर्शनकारियों पर सख्ती बरतना उन सांसदों को रास आया है जो भीड़ की हिंसा के निशाने पर थे.
- रानिल को कानून-व्यवस्था लागू करने वाले उम्मीदवार के तौर पर देखा गया.
- राष्ट्रपति पद पर जीतने के बाद ऐसी संभावना है कि वो प्रदर्शनकारियों पर और सख्ती बरतेंगे जो उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं.
- कार्यवाहक प्रधानमंत्री के पद पर रानिल विक्रमसिंघे ने कहा था कि सर्वदलीय सरकार का मार्ग प्रशस्त करने के लिए वो इस्तीफा देने को तैयार हैं.
- विरोध प्रदर्शनकारी रानिल विक्रमसिंघे पर राजपक्षे परिवार के हितों को बचाने के आरोप लगा रहे हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ranil Wickramsinghe Sri Lanka New President, Who Is Ranil Wickramsinghe, Sri Lanka Crisis