विज्ञापन
This Article is From Apr 29, 2012

राष्ट्रपति 9 दिवसीय दौरे पर सेशेल्स व द. अफ्रीका रवाना

राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील रविवार सुबह सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के नौ दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं। वह दोनों देशों में अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगी।
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई दिल्ली: राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील रविवार सुबह सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका के नौ दिवसीय दौरे पर रवाना हुईं। वह दोनों देशों में अपने समकक्षों के साथ द्विपक्षीय, क्षेत्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगी।

राष्ट्रपति सेशेल्स और दक्षिण अफ्रीका की यात्रा पहली बार कर रही हैं। सबसे पहले वह सेशेल्स की राजधानी विक्टोरिया पहुंचेंगी।

इस दौरे में दोनों अफ्रीकी देशों के साथ द्विपक्षीय व्यापारिक सम्बंधों को मजबूत करना उनके एजेंडे में मुख्य रूप से शामिल होगा।

दौरे में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री सचिन पायलट, सांसद प्रभा ठाकुर तथा संजय शामराव धोत्रे, वरिष्ठ अधिकारी और व्यापारियों का एक शिष्टमंडल भी राष्ट्रपति के साथ है।

राष्ट्रपति पाटील सेशेल्स से मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका के लिए रवाना होंगी।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
राष्ट्रपति, सेशेल्स, द. अफ्रीका, President
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com