विज्ञापन
This Article is From Feb 21, 2019

दक्षिण कोरियाः पीएम मोदी ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, शांति पुरस्कार से होंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे. पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.

दक्षिण कोरियाः पीएम मोदी ने किया महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण, शांति पुरस्कार से होंगे सम्मानित
पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया.  
नई दिल्ली:

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को दक्षिण कोरिया की राजधानी सियोल पहुंचे. पीएम मोदी ने दक्षिण कोरिया के योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण किया. इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि योनसेई विश्वविद्यालय में महात्मा गांधी की प्रतिमा का अनावरण करना सम्मान की बात है. यह और भी खास हो जाता है क्योंकि हम उस समय यह काम कर रहे हैं, जब हम बापू की 150 वीं जयंती मना रहे हैं. सियोल में पीएम मोदी ने कहा, 'मानवता के समक्ष आतंकवाद, जलवायु परिवर्तन दो सबसे बड़ी चुनौतियां हैं और महात्मा गांधी के सिद्धांत इन मुद्दों से निपटने में विश्व की मदद कर सकते हैं.' पीएम नरेंद्र मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों की तारीफ करते हुए कहा कि बापू के सोच और विचार हमें आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन के खतरों से लड़ने में मदद देते हैं.अपनी जीवनशैली से  बापू ने दिखाया कि  प्रकृति के साथ कैसे हम सद्भाव से रहें. उन्होंने यह भी बताया कि आने वाली पीढ़ियों के लिए  हमें धरती को साफ और स्वच्छ रखना चाहिए. दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी व्यापारिक व राजनीतिक कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे. एशियाई राष्ट्र के दूसरे राजकीय दौरे पर मोदी भारत-कोरिया व्यापार संगोष्ठी को संबोधित किया. सके अलावा वह सियोल शांति पुरस्कार (सियोल पीस प्राइज) भी स्वीकार करेंगे.

यह भी पढ़ें- कांग्रेस का पीएम मोदी पर हमलाः जब देश शहीदों के टुकड़े चुन रहा था, तब PM कर रहे थे शूटिंग और चाय-नाश्ता

इसके बाद वह दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जे-इन द्वारा निजी तौर पर आयोजित रात्रिभोज में भाग लेंगे और भारत-कोरिया संसदीय समूह के सदस्यों से मुलाकात करेंगे. वह शाम को एक सामुदायिक कार्यक्रम में भी भाग लेंगे. इससे पहले मोदी मई 2015 में दक्षिण कोरिया के दौरे पर गए थे.सियोल में भारत-कोरिया व्यापार गोष्ठी को संबोधित करते हुए है पीएम मोदी ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत है और यह जल्द ही पांच हजार अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने की ओर अग्रसर है. मोदी ने कहा कि भारत अब पहले से अधिक खुली अर्थव्यवस्था है. पिछले चार साल में देश में 250 अरब डॉलर का प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) आया है.

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी और सऊदी के प्रिंस ने साझा बयान में पुलवामा आतंकी हमले की निंदा की, 10 अहम बातें

उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई और बड़ी अर्थव्यवस्था इस तरह साल दर साल सात प्रतिशत की वृद्धि दर से नहीं बढ़ी है. आर्थिक सुधारों की बदौलत विश्व बैंक की कारोबार सुगमता सूची में बड़ी छलांग लगाते हुए भारत 77वें स्थान पर पहुंच गया है. मोदी ने कहा कि अगले साल तक उन्होंने भारत को शीर्ष 50 कारोबार सुगमता वाले देशों की सूची में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है. मोदी ने कहा कि सरकार का काम सहयोग की प्रणाली उपलब्ध कराना है. भारत अवसरों की भूमि के तौर पर उभरकर सामने आया है. (इनपुट-IANS)
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
PM Modi, PM Modi In South Korea, Mahatma Gandhi's Bust In Seoul, India And South Korea, Seoul Peace Prize
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com