अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान (Alaska Airlines Boeing) का दरवाजा आज फ्लाइट के उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही हवा में उड़ गया. इस घटना को देखकर प्लेन में मौजूद यात्रियों के होश फाख्ता हो गए. सामने आए वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया. दरवाजा उखड़ते ही वहां मौजूद लोग काफी डर और सहम गए. वीडियो में उनका डर साफ दिखाई दे रहा है. यात्रियों में उथल-पुथल साफ दिखाई दे रही है. कुछ लोग हाथों की मुठ्ठी को बांधे डरे सहमे हुए थे तो वहीं कुछ लोग अपनी चिंता एक दूसरे से साथ बांटने लगे.
ये भी पढ़ें-उड़ान भरने के तुरंत बाद बोइंग विमान का दरवाजा टूटकर हवा में उड़ा, कराई गई आपातकालीन लैंडिंग
-
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026
कैसे निकला फ्लाइट का दरवाजा? हो रही जांच
अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा," पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए AS1282 को आज शाम डिपार्चर के तुरंत बाद एक घटना का अनुभव हुआ. फ्लाइट को 171 यात्रियों और 6 क्रू मेंबर्स के साथ पोर्टलैंड अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर दिया गया. हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ और जैसे ही यह सामने आएगा तो अधिक जानकारी शेयर करेंगे."
🚨#BREAKING: Alaska Airlines Forced to Make an Emergency Landing After Large Aircraft Window Blows Out Mid-Air ⁰⁰📌#Portland | #Oregon
— R A W S A L E R T S (@rawsalerts) January 6, 2024
⁰A Forced emergency landing was made of Alaska Airlines Flight 1282 at Portland International Airport on Friday night. The flight, traveling… pic.twitter.com/nt0FwmPALE
सुरक्षित पोर्टलैंड वापस भेजा गया विमान
यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है. वहीं रियल-टाइम एयरक्राफ्ट मूवमेंट मॉनिटर फ्लाइट रडार 24 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विमान इससे पहले कि 16,325 फीट की ऊंचाई पर पहुंचता, इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया. आज की घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को 1 अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस को सौंपा गया था. 11 नवंबर, 2023 को इसने कमर्शियल सेवाएं देने शुरू कीं.
अलास्का के विमानों में दरवाजे नहीं होते सक्रिय-Flightradar24
Flightradar24 ने कहा कि तब से विमान ने तब से अब तक सिर्फ 145 उड़ानें ही भरी हैं. 737-9 मैक्स में पंखों के पीछे एक रियर केबिन निकास द्वार शामिल है. निकासी जरूरतों को पूरा करने के लिए इसे बैठने की व्यवस्था में सक्रिय किया गया है. उन्होंने कहा कि अलास्का एयरलाइंस के विमानों में दरवाजे एक्टिवेटेड नहीं होते, स्थायी रूप से "प्लग" होते हैं.
ये भी पढ़ें-Video: कैसे भारतीय नौसेना ने अरब सागर में हाईजैक जहाज को निकाला सुरक्षित?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं