अलास्का एयरलाइंस के बोइंग 737-9 मैक्स विमान (Alaska Airlines Boeing) को आज उस समय आपात स्थिति का सामना करना पड़ा, जब उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही उसका एक दरवाजा हवा में ही उड़ गया. यात्रियों द्वारा लिए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि सेंटर-केबिन निकास द्वार विमान से पूरी तरह से अलग हो गया था.
अलास्का एयरलाइंस ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "पोर्टलैंड से ओन्टारियो, सीए (कैलिफ़ोर्निया) के लिए AS1282 के आज शाम प्रस्थान के तुरंत बाद एक घटना हुई. विमान 171 यात्रियों और 6 चालक दल के सदस्यों के साथ पोर्टलैंड अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित रूप से वापस उतर गया. हम जांच कर रहे हैं कि क्या हुआ...? और जैसे ही इसका पता चलेगा, हम आपके साथ इसकी जानकारी साझा करेंगे."
-
AI ने बनाया प्लान और इंसान ने दबाया हमले का बटन, ईरानी स्कूल में 156 मौतों पर पूर्व CIA चीफ का बड़ा खुलासा -
इस साल के अंत तक भारत आ सकते हैं नेपाली पीएम बालेन शाह, नेपाल के वित्तमंत्री डॉ स्वर्णिम वाग्ले ने दी जानकारी -
NDTV World Summit | 'AI का डर समझिए, लेकिन...' तकनीक पर BAPS के Brahmavihari Swamiji की बड़ी बात -
पारंपरिक सेना, टैंक और बंकर सब बेकार! NDTV World Summit में पूर्व CIA चीफ का दावा- AI बना देगा युद्ध -
"डर है कहीं इंसान मशीनों की तरह न सोचने लगें", NDTV World Summit में BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान
AS1282 from Portland to Ontario, CA experienced an incident this evening soon after departure. The aircraft landed safely back at Portland International Airport with 171 guests and 6 crew members. We are investigating what happened and will share more as it becomes available.
— Alaska Airlines (@AlaskaAir) January 6, 2024
यूएस नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (एनटीएसबी) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि वह अलास्का एयरलाइंस फ्लाइट 1282 से जुड़ी एक घटना की जांच कर रहा है. रियल-टाइम एयरक्राफ्ट मूवमेंट मॉनिटर फ्लाइटरडार24 ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि विमान 16,325 फीट की अधिकतम ऊंचाई पर पहुंच गया, इससे पहले कि इसे सुरक्षित रूप से पोर्टलैंड वापस भेज दिया गया.
आज की घटना में शामिल बोइंग 737 मैक्स को 1 अक्टूबर, 2023 को अलास्का एयरलाइंस को सौंप गया था. और 11 नवंबर, 2023 को वाणिज्यिक सेवा में प्रवेश कराया गया. Flightradar24 ने कहा कि तब से इसने केवल 145 उड़ानें भरी हैं.
ये भी पढ़ें :- बांग्लादेश में चुनाव से पहले क्यों हो रही हिंसा... विपक्ष कर रहा ये मांग
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं