विज्ञापन
This Article is From Dec 01, 2012

'मुम्बई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान'

'मुम्बई हमले के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करे पाकिस्तान'
विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के रिश्तों में नई पहल पाकिस्तान द्वारा मुम्बई हमलों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर निर्भर करेगी।
नई दिल्ली: विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि भारत एवं पाकिस्तान के रिश्तों में नई पहल पाकिस्तान द्वारा मुम्बई हमलों के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने पर निर्भर करेगी।

खुर्शीद ने कहा, "हमारे तत्कालीन गृहमंत्री पी. चिदम्बरम ने पाकिस्तानी गृहमंत्री को मुम्बई हमले के दोषियों की सूची सौंपकर उनके आवाज के नमूने मांगे थे। लेकिन हमें अभी तक नहीं मिला है। ऐसी परिस्थिति में हमारे लिए आगे बढ़ना मुश्किल है।"

यह पूछे जाने पर कि सरकार ने क्यों पाकिस्तानी क्रिकेट टीम को भारत दौरा करने की अनुमति दी तो विदेश मंत्री ने कहा, "यदि पाकिस्तान क्रिकेट की भाषा समझता है तो हम उसी भाषा में बात करने की कोशिश करेंगे। यदि वह युद्ध की भाषा समझेगा तो हम निश्चित तौर पर उनसे उसी भाषा में बात करेंगे। यदि वह वार्ता की भाषा समझेगा तो हम भी वैसा ही करेंगे।"

खुर्शीद ने देशवासियों से पाकिस्तान के मुद्दे पर एकमत रहने की अपील की। उन्होंने कहा, "यदि हम अलग-अलग मत प्रस्तुत करेंगे तो हमारे दुश्मन सोचेंगे कि हम कमजोर हो गए हैं। इसलिए हमें एकमत रहना चाहिए और यदि कोई हम पर हमले की कोशिश करे तो हम उसका उचित जवाब दे सकें।"

विदेश मंत्री ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाने पर अरविंद केजरीवाल की आलोचना की।

यह पूछे जाने पर कि उन्होंने केजरीवाल को नाली का कीड़ा क्यों कहा तो खुर्शीद ने कहा, "यदि कोई नाली का कीड़ा है तो मैं उसे ऐसा ही कहूंगा। यदि वह सोचते हैं कि वह डेंगू फैलाने वाले मच्छर हैं तो उनसे नई दिल्ली पालिका परिषद निपटेगी।"
लेखक के बारे में
img
Indo Asian News Service
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
मुम्बई हमले के दोषी, Mumbai Attack, पाकिस्तान, Pakistan, 26/11
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com