विज्ञापन
This Article is From Jun 27, 2012

पाकिस्तान ने 311 भारतीय मछुआरों को रिहा किया

Quick Take
Summary is AI generated, newsroom reviewed.
पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह का भविष्य भले ही फिर अधर में लटक गया हो, लेकिन खुशी की बात यह है कि पाकिस्तान ने बुधवार को 311 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय कैदी सरबजीत सिंह का भविष्य भले ही फिर अधर में लटक गया हो, लेकिन खुशी की बात यह है कि पाकिस्तान ने बुधवार को 311 भारतीय मछुआरों को रिहा कर दिया।

कराची की जिला मलीर जेल के अधिकारियों ने कहा कि 311 भारतीय कैदियों को सुबह आठ बजे रिहा किया गया। उन्होंने अपनी सजा पूरी कर ली थी।

'जियो न्यूज' के अनुसार, मछुआरों को वाघा सीमा पर भारतीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। कैदियों में 21 नाबालिग भी थे। उन्हें कराची के यूथफुल ऑफेंडर्स स्कूल में रखा गया था। वयस्क कैदियों को मलीर जेल में रखा गया था। मलीर जेल में 127 भारतीय कैदी अब भी हैं।

इस बीच, भारत ने बुधवार को एक बार फिर पाकिस्तान से सरबजीत को रिहा करने का अनुरोध किया।

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया था कि राष्ट्रपति ने सरबजीत को क्षमादान दे दिया है। लेकिन राष्ट्रपति के प्रवक्ता ने मंगलवार देर रात स्पष्ट किया कि यह सरबजीत नहीं, बल्कि कोट लखपत जेल में ही बंद एक अन्य कैदी सुरजीत सिंह है, जिसे रिहा किया जाएगा।

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan Free Indian Fishermen, पाकिस्तान ने भारतीय मछुआरों को किया रिहा, Pakistan On Indian Fishermen, भारतीय मछुआरों पर पाकिस्तान