- जापान के तट रक्षक ने जहाजों को सतर्क रहने की चेतावनी दी
- अमेरिका के विमानवाहक पोत यूएसएस रोनाल्ड रीगन ने बुसान में बेड़ा डाला
- किम जोंग उन एक और परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहे
उत्तर कोरिया (North Korea) ने रविवार को पूर्वी सागर में एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल (Ballistic missile) दागी. दक्षिण कोरिया की सेना ने कहा है कि, अमेरिका के परमाणु शक्ति वाले विमानवाहक पोत (Nuclear-Powered US aircraft carrier) के आने के अगले ही दिन और अमेरिका के साथ दक्षिण कोरिया (South Korea) के संयुक्त अभ्यास से पहले यह घटना हुई है. सियोल के ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ ने रविवार को तड़के बिना अधिक विवरण दिए कहा कि, "उत्तर कोरिया ने एक अज्ञात बैलिस्टिक मिसाइल दागी."
यह लॉन्च इस साल उत्तर कोरिया के हथियारों के परीक्षण के रिकॉर्ड-ब्रेकिंग सिलसिले का हिस्सा है. यह उन रिपोर्टों के बाद हुआ है जो संकेत देते हैं कि वह प्योंगयांग पनडुब्बी से लॉन्च की गई बैलिस्टिक मिसाइल को दागने की तैयारी कर सकता है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
जापान के तट रक्षक ने टोक्यो के रक्षा मंत्रालय की जानकारी का हवाला देते हुए संभावित बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की और जहाजों को सतर्क रहने की चेतावनी दी. तटरक्षक बल ने कहा, "जहाज कृपया नई जानकारी के आधार पर सतर्क रहें और यदि आप कोई विदेशी चीज देखते हैं तो कृपया उसके करीब न जाएं बल्कि तट रक्षक को सूचित करें." जापान के पब्लिक ब्राडकास्टर एनएचके ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि वस्तु जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र के बाहर गिर गई है.
शुक्रवार को परमाणु-संचालित यूएसएस रोनाल्ड रीगन (USS Ronald Reagan) और उसके स्ट्राइक ग्रुप के जहाजों ने दक्षिणी बंदरगाह शहर बुसान में बेड़ा डाला. यह सियोल और वाशिंगटन द्वारा इस क्षेत्र में अधिक अमेरिकी रणनीतिक सामग्री का ऑपरेट करने की कोशिश का एक हिस्सा है.
दक्षिण कोरिया के आक्रामक राष्ट्रपति यूं सुक-योल, जिन्होंने मई में पदभार ग्रहण किया था, ने उत्तर कोरिया के साथ असफल कूटनीति के बाद, अमेरिका के साथ संयुक्त सैन्य अभ्यास करने का संकल्प लिया है.
यूएसएस रीगन इसी महीने दक्षिण कोरिया के पूर्वी तट पर संयुक्त अभ्यास में हिस्सा लेगा. वाशिंगटन सियोल का प्रमुख रक्षा सहयोगी है. उसने उत्तर कोरिया से रक्षा के लिए दक्षिण कोरिया में लगभग 28,500 सैनिकों को तैनात किया है. दोनों देश लंबे समय से संयुक्त अभ्यास करते रहे हैं. इस बारे में वे जोर देकर कहते हैं कि यह विशुद्ध रूप से रक्षात्मक है. हालांकि उत्तर कोरिया इसे आक्रमण के पूर्वाभ्यास के रूप में देखता है.
दक्षिण कोरियाई और अमेरिकी अधिकारी महीनों से चेतावनी दे रहे हैं कि उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन एक और परमाणु परीक्षण करने की तैयारी कर रहे हैं. मई में उत्तर कोरिया ने एक प्रमुख नौसैनिक शिपयार्ड सिनपो से कम दूरी की बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था.
खुद को दुनिया से अलग-थलग रखने वाले उत्तर कोरिया ने 2006 से छह बार परमाणु हथियारों का परीक्षण किया है. साल 2017 में उसने आखिरी और सबसे शक्तिशाली परीक्षण किया था. इसको लेकर प्योंगयांग ने दावा किया था कि वह एक हाइड्रोजन बम था, जो कि करीब 250 किलोटन का था.
किम जोंग उन से मिले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं