प्रतीकात्मक तस्वीर
वॉशिंगटन:
नासा के न्यू होराइजन अभियान के तहत उसका अंतरिक्ष यान सबसे दूर, कुईपर बेल्ट में स्थित एक पिंड तक पहुंचेगा जिसका नाम अल्टिमा थुले है. यह अभियान अंतरिक्ष यान के सबसे दूर स्थित पिंड तक पहुंचने का रिकॉर्ड बनाएगा. नासा ने एक वक्तव्य में बताया कि तीन अक्टूबर को अंतरिक्ष यान ने लगभग साढ़े तीन मिनट तक यह पता लगाने का प्रयास किया कि पिंड कहां मौजूद है. यान अपनी कक्षा से थोड़ा हटा और इसकी गति प्रति सेकेंड 2.1 मीटर हो गई.
यह यान अल्टिमा की ओर बढ़ गया. इसके एक जनवरी 2019 तक उस पिंड तक पहुंचने की उम्मीद है. अल्टिमा को वर्ष 2014 में आधिकारिक नाम ‘एमयू-69’ दिया गया था.
NASA के ग्रह खोज अभियान की पहली तस्वीर जारी, 4 कैमरों से किया गया कैद
अमेरिका में साउथवेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल इन्वेस्टिगेटर एलन स्टर्न ने बताया कि यह इतिहास में सबसे दूर स्थित दुनिया की खोज है जो प्लूटो से एक अरब मील से भी अधिक दूर है. अल्टिमा थुले धरती से 6.6 अरब किलोमीटर दूर है. यह सर्वाधिक दूर मौजूद पिंड है जिस तक कोई अंतरिक्ष यान पहुंचेगा.
VIDEO: ब्रह्मांड की सबसे ठंडी जगह बनाने में जुटे वैज्ञानिक...
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
NASA, NASA Spacecraft