6 years ago
संयुक्त राज्य अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में US कैपिटॉल परिसर के बाहर निवर्तमान राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के समर्थकों और पुलिस के बीच हिंसक झड़प हुई है, जिसके बाद परिसर को 'लॉकडाउन' कर दिया गया है. अब 'बाहरी सुरक्षा खतरे' के चलते किसी भी शख्स को कैपिटॉल परिसर से बाहर आने या उसके भीतर जाने की अनुमति नहीं है. जिस वक्त संसद के भीतर दोनों सदनों के सांसद नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन की जीत को प्रमाणित करने के लिए सत्र में बैठे थे, उसी वक्त कैपिटॉल पुलिस ने सुरक्षा उल्लंघन की घोषणा की. इस घटना के बाद दुनियाभर के नेताओं ने इस घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त की है.