विज्ञापन
This Article is From Dec 17, 2017

कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदनों पर ‘कार्यवाही’ चल रही है : पाकिस्तान

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर जाधव के परिवार द्वारा वीजा आवेदन किए जाने की पुष्टि की.

Also Read in
कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदनों पर ‘कार्यवाही’ चल रही है : पाकिस्तान
(फाइल फोटो)
  • पाक विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ने ट्वीट कर दी जानकारी.
  • उन्होंने हालांकि वीजा को मंजूरी दिए जाने की कोई समयसीमा नहीं बताई .
  • कहा कि आवेदन पर कार्यवाही चल रही है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि कुलभूषण जाधव की पत्नी और मां के वीजा आवेदन प्राप्त हुए हैं और उन पर ‘कार्यवाही चल रही है.’ पाकिस्तान के विदेश कार्यालय के प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने ट्वीट कर जाधव के परिवार द्वारा वीजा आवेदन किए जाने की पुष्टि की. फैसल ने ट्वीट किया, ‘कमांडर जाधव की मां और पत्नी के वीजा आवेदन मिले हैं जो मानवीय आधार पर आना चाहते हैं.’ उन्होंने कहा कि आवेदन पर कार्यवाही चल रही है. उन्होंने हालांकि वीजा को मंजूरी दिए जाने की कोई समयसीमा नहीं बताई.

VIDEO : जाधव के मुद्दे पर भारत ने सुरक्षा की गारंटी मांगी​

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, Kulbhushan Jadhav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com