विज्ञापन
This Article is From Jul 18, 2016

कजाखिस्तान की आर्थिक राजधानी अलमाटी में हमलों में चार की मौत

कजाखिस्तान की आर्थिक राजधानी अलमाटी में हमलों में चार की मौत
  • हमले में तीन पुलिस अधिकारियों और एक नागरिक की मौत
  • हमले का एक संदिग्ध हिरासत में है और उसका दूसरा साथी फरार
  • आतंकवाद निरोधक सेवा ने हमलों के बाद रेड अलर्ट जारी किया
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अलमाटी: कजाखिस्तान के गृह मंत्रालय ने बताया कि देश के सबसे बड़े शहर अलमाटी में एक थाने और सुरक्षा सेवा कार्यालय पर सशस्त्र हमलों के बाद सोमवार को तीन पुलिस अधिकारियों और एक नागरिक की मौत हो गई।

गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि घटना के बाद शहर के कुछ हिस्सों में बंद की स्थिति रही। हमले का एक संदिग्ध हिरासत में है और उसके दूसरे फरार साथी की तलाश जारी है।

बयान के अनुसार जिस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है, उस पर स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 11 बजे एक थाने पर हमला करने, एक पुलिस अधिकारी को गोली मारने और उसकी बंदूक ले जाने का आरोप है। इस दौरान एक स्थानीय नागरिक की मौत हो गई।

संदिग्ध ने फिर दो अधिकारियों पर गोली चलाई। स्थानीय मीडिया के अनुसार कम से कम सात पुलिसकर्मियों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। देश की आतंकवाद निरोधक सेवा ने हमलों के बाद रेड अलर्ट जारी कर दिया है और लोगों से घरों में रहने को कहा गया है।

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
कजाखिस्तान, Kazakhstan, अलमाटी, सुरक्षा सेवा कार्यालय, नागरिक, Anti-terror Operation, Capital, Almati
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com