जापान में टोक्यो सहित कई इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. एजेंसी के मुताबिक, रविवार सुबह पूर्वी जापान में मध्यम तीव्रता का भूकंप आया, जिसमें 23 लोग घायल हो गए. घायलों में ज्यादातर लोगों को मामूली चोटें आईं हैं. भूकंप की वजह से ट्रांसपोर्ट और बिजली सप्लाई में कुछ रुकावट आई. जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया कि भूकंप की शुरुआती तीव्रता 5.9 थी. यह दक्षिणी इबाराकी प्रान्त में 70 किलोमीटर की गहराई पर आया. यह इलाका अक्सर भूकंप की चपेट में आता रहता है. US जियोलॉजिकल सर्वे ने इसकी शुरुआती तीव्रता 5.8 दर्ज की. प्रधानमंत्री सनाए तकाइची ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि सरकार ने संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए एक टास्क फोर्स बनाई है.
रिपोर्ट के मुताबिक, चार इलाकों से लोगों के घायल होने की खबर मिली है. इनमें सैतामा में नौ, कानागावा में नौ, चिबा में चार और इबाराकी में एक शख्स घायल हुआ है.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
Yomiuri अखबार की रिपोर्ट के मुताबिक, कानागावा इलाके के योकोहामा में 80 साल से ज्यादा उम्र की एक महिला बिस्तर से गिर गईं और उनके गंभीर चोट आई.
ट्रेनों के आने में हुई देरी...
भूकंप का असर ट्रांसपोर्ट सेवाओं पर भी पड़ा. ईस्ट जापान रेलवे कंपनी ने बताया कि टोक्यो और नारिता एयरपोर्ट के बीच चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेनों के साथ-साथ उत्तर-पूर्वी इलाकों की दूसरी लोकल ट्रेनों में भी देरी हुई. हालांकि, शिंकानसेन बुलेट ट्रेन सेवाएं सामान्य रूप से चल रही थीं.
ये भी पढ़ें: क्या है जापान में आस्ट्रेलिया के राजदूत का 'इंडो-पैसिफिक प्लान', जिस पर चीन को लगी मिर्ची
भूकंप की वजह से मोबाइल फोन पर इमरजेंसी भूकंप अलर्ट आए और टोक्यो में इसके तेज झटके महसूस किए गए. NHK पब्लिक टेलीविजन पर दिखाया गया कि मिटो और सैतामा जैसे आस-पास के शहरों में ट्रैफिक सामान्य था. NHK के फुटेज के मुताबिक, टोक्यो के पूर्वी वार्ड कोटो में जमीन के नीचे पानी का एक पाइप फट गया और पानी सड़क पर फैल गया. बाद में पाइप की मरम्मत कर दी गई और लीकेज रोक दिया गया. TEPCO पावर ग्रिड ने बताया कि भूकंप के कारण टोक्यो में करीब 460 घरों में बिजली चली गई थी, लेकिन रविवार सुबह तक बिजली बहाल कर दी गई.
कुल मिलाकर, भूकंप में 23 लोग घायल हुए और ट्रांसपोर्ट व यूटिलिटी सेवाओं में थोड़ी रुकावट आई, जबकि अधिकारियों ने सुनामी का कोई खतरा न होने और न्यूक्लियर फैसिलिटीज में कोई समस्या न होने की जानकारी दी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं