विज्ञापन

भूकंप, सुनामी और अब जंगल की आग... जापान में कुदरत ने 4 दिन में कैसे कहर ढा दिया- PHOTOS

Japan Wildfire: जापान के उत्तरी हिस्से में लगी भयानक जंगल की आग अब शहर की तरफ बढ़ रही है. इसकी वजह से 2,500 से ज्यादा लोगों से अपने घर खाली करने को कहा है.

भूकंप, सुनामी और अब जंगल की आग... जापान में कुदरत ने 4 दिन में कैसे कहर ढा दिया- PHOTOS
Japan News: जापान में भूकंप और सुनामी के बाद जंगलों में लगी आग- सबकुछ 4 दिन के अंदर हो गया

जापान के अंदर कुदरत ने 4 दिनों के अंदर अपना रूद्र रूप दिखाया है. इतने कम वक्त में ही यहां के लोगों ने रिएक्टर स्केल पर 7.7 तक का बड़ा भूकंप देखा, केंद्र समंदर के अंदर था तो सुनामी भी आई और अब जंगलों में आग लग गई है. जापान के उत्तरी हिस्से में लगी भयानक जंगल की आग शुक्रवार, 24 अप्रैल को एक शहर के बीच की तरफ बढ़ रही थी. स्थानीय मीडिया रिपोर्ट और सरकार ने बताया कि अधिकारियों ने 2,500 से ज्यादा लोगों से अपने घर खाली करने को कहा है. यह रिपोर्ट न्यूज एजेंसी एएफपी ने छापी है.

Latest and Breaking News on NDTV

शुक्रवार सुबह तक, इवाते क्षेत्र के पहाड़ी इलाकों में लगी आग ने दो दिन में 400 हेक्टेयर (988 एकड़) से ज्यादा क्षेत्र जला दिया था. यह जानकारी सरकार के प्रवक्ता मिनोरु किहारा ने दी. ओत्सुची टाउन में आग की लपटें घरों के पास तक पहुंचती दिखीं, और पास के जंगल से बहुत ज्यादा धुआं उठ रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

क्यों लगी जंगलों में आग?

सर्दियों के मौसम के बढ़ने के कारण जंगलों में सूखापन बढ़ रहा है और उसके कारण जंगल की आग का खतरा बढ़ गया है. पिछले साल की शुरुआत में इवाते के ओफुनातो शहर में लगी आग पिछले 50 साल से भी ज्यादा समय की सबसे बड़ी आग थी. प्रवक्ता किहारा ने कहा कि आग की वजह से अधिकारियों ने 2,500 से ज्यादा लोगों को घर खाली करने की सलाह दी है. आग बुझाने के लिए करीब 700 फायरफाइटर और 13 विमान लगाए गए हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

शुक्रवार सुबह 5 बजे तक, 329 लोग सुरक्षित जगहों पर रह रहे थे, ऐसा सरकारी चैनल एनएचके ने बताया. वहीं एक स्थानीय फायरफाइटर ने जापान के नामी चैनल टीवी असाही से कहा, “जंगल से आती आवाज बहुत डरावनी थी. जलते समय ये सारे देवदार के पेड़ टूट रहे थे, जिससे आग और धुआं बहुत तेजी से ऊपर उठ रहा था.”

यह भी पढ़ें: जापान के समंदर में आया 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, बंदरगाह से टकराई सुनामी की पहली लहर

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com