विज्ञापन

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, टोक्यो में महसूस किए गए जोरदार झटके

आसान भाषा में इसे ऐसा समझा जा सकता है कि जापान चार टेक्टोनिक प्लेटों के संगम और पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, इसलिए वहां दुनिया के सबसे अधिक भूकंप महसूस किए जाते हैं. 

जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, टोक्यो में महसूस किए गए जोरदार झटके
सांकेतिक तस्वीर

जापान में 5.9 तीव्रता के भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. देश की राजधानी टोक्यो में जमीन कांपने लगी और लोगों दहशत में आ गए. वैसे तो जापान में भूकंप आम बात है, लेकिन इसके बावजूद लोगों को घर से बाहर तक निकलना पड़ा है. जापान में हर साल 1,500 से ज्यादा महसूस होने वाले भूकंप आते हैं और दुनिया के सबसे तीव्र भूकंप के सबसे ज्यादा आंकड़े जापान में ही है.

जापान में इतने भूकंप क्यों आते हैं?

जापान में इतने भूकंप आने की सबसे बड़ी वजह उसकी भौगोलिक स्थिति है. जापान दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में से एक पैसिफिक 'रिंग ऑफ फायर' पर स्थित है. इस क्षेत्र में पृथ्वी की कई टेक्टोनिक प्लेटें आपस में टकराती हैं. जापान के आसपास पैसिफिक प्लेट, फिलीपीन सी प्लेट, यूरेशियन प्लेट और नॉर्थ अमेरिकन/ओखोट्स्क प्लेट मिलती हैं.

आसान भाषा में इसे ऐसा समझा जा सकता है कि जापान चार टेक्टोनिक प्लेटों के संगम और पैसिफिक रिंग ऑफ फायर पर स्थित है, इसलिए वहां दुनिया के सबसे अधिक भूकंप महसूस किए जाते हैं. 

रिंग्स ऑफ फायर क्या है?

'रिंग ऑफ फायर' प्रशांत महासागर के चारों ओर का फैला है. यह भूकंप और ज्वालामुखी गतिविधियों के लिए प्रसिद्ध है. यह घोड़े के नाल की आकार का क्षेत्र है. यह करीब 40 हजार किलोमीटर लंबा है. 

अमेरिका-कनाडा के पश्चिमी हिस्से और दक्षिण में चिली तक और रूस से इंडोनेशिया तक एक यू शेप का इलाका बनता है. पैसिफिक के इस इलाके को ही 'रिंग आफ फायर' कहा जाता है. इस इलाके में बड़े-बड़े भूकंप आते रहते हैं. 

इसी इलाके में कोलंबिया और वेनेजुएला जैसे देश भी बसे हुए है. यह क्षेत्र कई टेक्टोनिक प्लेट्स (जैसे प्रशांत प्लेट, नाजका प्लेट और फिलीपींस प्लेट) के मिलन स्थल पर स्थित है.

इन प्लेट्स की गतिविधि के कारण भूकंप और ज्वालामुखी विस्फोट आम बात हैं. दुनिया के 90 फीसदी से अधिक भूकंप इसी 'रिंग आफ फायर' इलाके में आते हैं. दुनिया के लगभग 75 फीसदी सक्रिय ज्वालामुखी इस इलाके में स्थित हैं. इनमें जापान का माउंट फुजी और इंडोनेशिया का क्रकटोआ प्रमुख हैं.

यह भी पढ़ें: चमत्कार नहीं तो और क्या है! भूकंप के मलबे में 3 दिन दबी रही 84 साल की बुजुर्ग महिला, हालत देख डॉक्टर भी हैरान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Japan Earthquake, Earthquake, Ring Of Fire
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com