इजरायल ने पूर्वी लेबनान के इलाके में हवाई हमले किए हैं. इन ताजा हमलों ने इलाके में हालात एक बार फिर गंभीर बना दिए हैं. सरकारी मीडिया के मुताबिक, हमलों में कम से कम 10 लोगों की मौत हुई है. ईरान के समर्थन वाले मिलिटेंट ग्रुप ने पुष्टि की है कि मारे गए लोगों में हिज़्बुल्लाह का एक वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल है. नवंबर 2024 में युद्ध खत्म होने के बाद से यह लेबनान में सबसे घातक हमलों में गिना जा रहा है.
इजराइल ने क्या दावा किया?
इजरायल का दावा है कि उनकी सेना ने बेका वैली में उन साइट्स को निशाना बनाया, जिन पर आरोप था कि वे इज़राइल और लेबनान के बीच हुए समझौतों का उल्लंघन कर रही थीं.
🎯STRUCK: Hezbollah command centers used to advance terror attacks against IDF troops and Israel, in the Baalbek area in Lebanon.
— Israel Defense Forces (@IDF) February 20, 2026
Within the command centers, weapons and funds utilized by Hezbollah were being stored, constituting a violation of the understandings between Israel…
कुछ घंटे पहले दक्षिणी लेबनान के रिफ्यूजी कैंप पर हमला
बेका हमले से कुछ घंटे पहले दक्षिणी लेबनान के एक फिलिस्तीनी रिफ्यूजी कैंप पर भी इजराइल ने हवाई हमला किया. एक्स पर जारी बयान में इज़राइली सेना ने दावा किया कि ऐन अल-हेलवेह इलाके में 'हमास के एक कमांड सेंटर' को टारगेट किया गया. सिडोन शहर के बाहरी इलाके में स्थित घनी आबादी वाले इस कैंप पर हुए हमले में दो लोगों की मौत हुई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं